back to top

बाइडन, हैरिस के लिए शीर्ष प्राथमिकताओं में कोरोना, अर्थव्यवस्था की बहाली

वॉशिंगटन। बाइडन प्रशासन के लिए कोविड-19 महामारी से निपटना, आर्थिक संकट से उबरना, नस्ली भेदभाव दूर करना और जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल होगा। यह जानकारी उनकी टीम ने दी। निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हर चीज को पहले से बेहतर बनाने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। वोटों की गिनती के तनावपूर्ण सप्ताह के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बाइडन (77) ने शनिवार को पेन्सिलवेनिया राज्य में महत्वपूर्ण जीत हासिल की और अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने की दौड़ में आगे निकल गए।

महत्वपूर्ण राज्य में जीत के बाद बाइडन निर्णायक 270 चुनावी मत हासिल कर चुके हैं और निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए दोबारा शीर्ष पद पर पहुंचने के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। बाइडन की टीम ने वेबसाइट पर अपनी प्राथमिकताएं दिखाई हैं जिनमें आगामी प्रशासन चार क्षेत्रों पर मुख्य रूप से कार्य करेगा — कोविड-19, अर्थव्यवस्था की बहाली, नस्ली समानता और जलवायु परिवर्तन।

उनकी टीम ने अगले प्रशासन के लिए प्राथमिकताएं गिनाते हुए बताया, पहले जिन क्षेत्रों में काम हुए हम महज उन्हीं पर फिर से काम नहीं करने जा रहे हैं। यह हमारे लिए पहले से बेहतर बनाने का अवसर है। टीम ने कहा, निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन और निर्वाचित उपराष्ट्रपति हैरिस के समक्ष महामारी, आर्थिक संकट, नस्ली समानता और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे हैं। टीम पहले दिन से ही इन चुनौतियों पर काम करेगी।

इसने कहा कि पद की शपथ लेते ही बाइडन और हैरिस महामारी संकट से निपटने की आवश्यकता पर बल देंगे। अमेरिका दुनिया में कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक बुरी तरह प्रभावित देशों में शामिल है और यहां संक्रमण के 98 लाख से अधिक मामले हैं और वायरस से दो लाख 37 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बाइडन-हैरिस प्रशासन के लिए आर्थिक पुनर्बहाली दूसरी शीर्ष प्राथमिकता है।

इसने कहा कि संकट के इस समय में निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन के लिए लाखों अच्छी नौकरियां देने, कामगारों के लिए संगठनों को आसानी से संयोजित करने और अमेरिका के कामकाजी परिवारों को उपकरण, विकल्प तथा स्वतंत्रता मुहैया कराना है ताकि वे बेहतर तरीके से फिर से काम कर सकें।

इसने कहा कि अर्थव्यवस्था ज्यादा जीवंत और ज्यादा शक्तिशाली तभी बनेगी, जब हर नागरिक इसमें शामिल होगा। एक ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें अश्वेत, लैटिन, एशियाई मूल के अमेरिकी नागरिक और प्रशांत महाद्वीप के लोग शामिल होंगे और अमेरिका के निवासी कामगारों तथा परिवारों को इसमें पूरी भागीदारी दी जाएगी। टीम ने कहा कि निर्वाचित राष्ट्रपति जलवायु आपातकाल से निपटने में दुनिया का नेतृत्व करेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...