back to top

कोरोना : दुनिया में 75 लाख मरीज स्वस्थ

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 28 लाख 80 हजार 946 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 75 लाख 9 हजार 93 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 68 हजार 453 की मौत हो चुकी है। इजराइल की सरकार ने महामारी की वजह से बेरोजगार हुए लोगों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि देश के 3 लाख 80 हजार छोटे व्यापारियों को इससे फायदा होगा। इसके तहत एक व्यापारी को 7500 शेकेल्स (करीब 1 लाख 63 हजार रु.) दिए जाएंगे। यह उन्हें लौटाने नहीं होंगे।

उधर, ईरान ने देश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शादी और जनाजे में ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगा दी है। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को इसका ऐलान किया। ईरान ने अप्रैल से ही लॉकडाउन में राहत देनी शुरू कर दी थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से यहां संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, इजराइल की राजधानी तेल अवीव के राबिन स्क्वैयर पर लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इनमें छोटे व्यापारी और कलाकार शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार महामारी से सही ढंग से नहीं निपट रही।

सरकार की आर्थिक सहायता लोगों तक नहीं पहुंच रही है। उधर, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की पत्नी मिशेल बोल्सोनारो और उनकी दो बेटियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जायर बोल्सोनारो बीते बुधवार को संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनके परिवार के दूसरे सदस्यों की जांच की गई थी। वहीं, कंबोडिया में संक्रमण के 15 नए मामले मिले हैं। अब यहां संक्रमितों की संख्या 156 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ऑर वेंडिन ने बताया कि संक्रमितों की उम्र 21 से 33 साल के बीच है। ये सभी लोग शुक्रवार को सऊदी अरब से मलेशिया के रास्ते यहां पहुंचे हैं।

इस बीच, दक्षिण कोरिया में मास्क खरीदने पर लगी पाबंदिया हटा ली गई हैं। चार महीने पहले बाजार में मास्क की कमी हो गई थी। इसके बाद सरकार ने कहा था कि एक व्यक्ति सप्ताह में सिर्फ दो मास्क खरीद सकता है। बाद में इसकी संख्या बढ़कार 10 तक की गई थी। वहीं, टोक्यो में रविवार को लगतार चौथे दिन 200 से ज्यादा मामले सामने आए। सरकार ने यहां पर 19 जून को लॉकडाउन से जुड़ी सारी पाबंदियां हटा ली थी। इसके बाद से यहां मामले बढ़ रहे हैं। यहां अब तक 21 हजार 192 संक्रमित मिले हैं और 982 मौतें हुई हैं।

उधर, अमेरिका में पिछले चार दिन से संक्रमण के 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को यहां 61 हजार 719 मामले सामने आए। इसके बावजूद फ्लोरिडा स्थित वाल्ट डिज्नी का मैजिक किंगडम और एनिमल किंगडम एम्यूजमेंट पार्क खोल दिया गया है। डिज्नी के सभी पार्क इस साल मार्च में महामारी फैलने के बाद बंद किए गए थे। वहीं, जापान के ओकिनावा आईलैंड पर तैनात 60 से ज्यादा अमेरिकी नौसैनिक संक्रमित मिले हैं। इन सैनिकों की रिपोर्ट कुछ दिनों पहले पॉजिटिव आई। हालांकि, अफसरों ने इसकी जानकारी रविवावर को ही मिलने का दावा किया।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...