back to top

कोरोना : दुनिया में 51 लाख संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में अब तक 51 लाख 9 हजार 937 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 20 लाख 38 हजार 359 ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 30 हजार 106 हो गया है। पाकिस्तान में एक दिन में 40 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 1 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, जापान ने संक्रमण की धीमी रफ्तार को देखते हुए तीन राज्य ओसाका, क्योटो और ह्योगो से इमरजेंसी हटा दी है।

वहीं, हॉन्गकॉग के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन (सीएचपी) ने गुरुवार को आठ नए मामलों की पुष्टि की। इसके साथ ही देश में कुल 1,063 मामले हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी मरीज पाकिस्तान से आए थे। यहां अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, रूस में 24 घंटे में संक्रमण के 8849 मामले सामने आए हैं और 127 लोगों की जान गई है। पिछले दिन के मुकाबले मामले बढ़े हैं। बुधवार को यहां 8764 केस सामने आए थे। देश में अब 3 लाख 17 हजार 554 संक्रमित हो गए हैं, जबकि 3099 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, ग्रीस में पर्यटन को फिर से खोला जाएगा। 15 जून से एथेंस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, देश के सभी हवाई अड्डों पर विमानों का संचालन एक जुलाई से होगा। प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने कहा, रेस्तरां 25 मई को फिर खुलेंगे। बीच पर आने से बैन हटा लिया जाएगा। पर्यटक बिना जांच और क्वारैंटाइन में रहे देश में आ सकेंगे। लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी जरूरत पड़ने पर किसी की अचानक जांच कर सकेंगे। देश में 2,850 संक्रमित हैं, जबकि 166 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, कोरोना के चलते ईरान में 10 हजार से ज्याादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हैं। देश के इसना न्यूज एजेंसी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से ये जानकारी दी। इससे पहले आई रिपोर्ट में संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 800 बताई गई थी। वहीं, 100 से ज्यादा की मौत हो गई है। देश में अब तक 7249 की मौत हो गई है, जबकि 1 लाख 26 हजार 949 संक्रमित हैं। वहीं, पाकिस्तान में 24 घंटे में 40 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई। देश में संक्रमण के अब तक 48 हजार 91 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

इसके बावजूद सरकार यहां लॉकडाउन प्रतिबंधों में राहत देनी शुरू कर दी है। यहां दुकानें और मॉल भी खोल दिए गए हैं। यहां कोर्ट ने भी प्रतिबंध हटाने के आदेश दे दिए हैं। इस बीच, अमेरिका में 24 घंटे में 22 हजार 140 केस सामने आए। 1561 संक्रमितों की मौत हुई। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 15 लाख 91 हजार 991 और मृतकों का की संख्या 94 हजार 994 हो गई। उधर, दो महीने के शटडाउन के बाद 50 राज्य अब धीरे-धीरे खोले जाने लगे हैं। बुधवार को कनेक्टिकट पहला राज्य बना, जिसने कुछ शर्तों के साथ अपने यहां रेस्टोरेंट और दुकानों को खोल दिया। हालांकि, संक्रमण के चलते कई राज्य अभी अर्थव्यवस्था को खोले जाने को लेकर असमंजस में हैं।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...