back to top

कोरोना : दुनिया में 49.10 लाख संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 49 लाख 10 हजार 481 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 19 लाख 19 हजार 129 ठीक हुए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 20 हजार 448 हो गया है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोरोना अब देश में महामारी नहीं है। सोमवार को इससे जुड़े मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कोरोना के कारण लगाई गई सभी पाबंदियों को हटाने का आदेश दिया।

कोर्ट ने कहा कि अगर स्वास्थ्य अधिकारियों को आपत्ति न हो तो मॉल खोले जाएं। बाजारों को खोलने से बैन हटाया जाए। कोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा कि आखिर कोरोना से निपटने में इतनी ज्यादा रकम क्यों खर्च हो रही है। पाकिस्तान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक यहां 42 हजार 915 मामले सामने आए हैं और 903 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, सिंगापुर की सरकार ने गलती से 357 लोगों को मैसेज कर दिया कि वे दोबोरा संक्रमित हो गए हैं। इसके लिए सरकार ने लोगों से माफी मांगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार देर रात कहा कि एक तकनीकी खराबी के कारण लोगों के पास मैसेज गया। कोई गोपनीय जानकारी सामने नहीं आई है। देश में अब तक 28 हजार 794 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, पाकिस्तान की सरकार ने वुहान में फंसे अपने छात्रों आखिरकार निकाल ली है।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरवेज के विमान से मंगलवार को करीब 200 छात्र इस्लामाबाद पहुंचे। महामारी की शुरूआत चीन के वुहान शहर से ही हुई थी। जनवरी और फरवरी में ही छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिए वहां से निकालने की अपील की थी। लेकिन महामारी को फैलने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उधर, अमेरिका में 91 हजार 981 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है। यहां एक दिन में 759 लोगों ने जान गंवाई हैं।

हालांकि, अब यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आई है। वहीं, यहां संक्रमितों की संख्या 15 लाख से ज्यादा हो गई है। उधर, एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दवा बनाने वाली कंपनी मॉर्डना ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल सफल रहा। यह वायरस के खिलाफ इम्यून बनाने में सक्षम है। कंपनी ने 16 मार्च को सिएटल की काइजर परमानेंट रिसर्च फैसिलिटी में सबसे पहले यह वैक्सीन दो बच्चों की मां 43 वर्षीय जेनिफर को लगाया गया।

पहले ट्रायल में 18 से 55 वर्ष की उम्र के 45 स्वस्थ प्रतिभागी शामिल किए गए थे। इस बीच, रूस में अब तक दो लाख 90 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। वहीं, यहां 2722 लोगों की जान जा चुकी है। देश में मॉस्को सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में मृतकों की संख्या 1651 हो गई है।

देश में 70 हजार से ज्यादा लोग अब तक इससे ठीक हो चुके हैं। लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 735 लोगों की मौत हो गई है। यहां संख्या पिछले दिन के मुकाबले ज्यादा है। एक दिन पहले यहां 485 लोगों की जान गई थी। यहां मृतकों की संख्या 16 हजार 853 पहुंच गई है। एक दिन में 14,288 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख 55 हजार 368 हो गई है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...