back to top

कोरोना : दुनिया में 4.39 लाख की मौत

बीजिंग। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 39 हजार 50 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 81 लाख 12 हजार 577 हो गया है। अब तक 42 लाख 13 हजार 182 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पाकिस्तान के आईटी एंड टेलीकम्युनिकेशन मंत्री सैयद अमिनुल हक कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। इससे पहले पाकिस्तान के दो पूर्व पीएम शाहिद खकान अब्बासी और यूसुफ रजा गिलानी भी संक्रमित पाए गए थे। पाकिस्तान में कोरोना के कुल 1.5 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यहां अब तक 2839 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में अब तक चार सांसदों समेत एक राज्य के मंत्री की जान जा चुकी है।

वहीं, न्यूजीलैंड में 24 दिन बाद संक्रमण के दो नए मामले सामने आए। दोनों ही संक्रमित ब्रिटेन से आए थे। इनके टेस्ट रिजल्ट सोमवार रात पॉजिटिव आए। हेल्थ मिनिस्ट्री ने दोनों मामलों की मंगलवार को पुष्टि की। देश में अब तक कुल 1156 मामले सामने आए हैं। 22 की मौत हुई। 1482 स्वस्थ हुए। न्यूजीलैंड में 80 फीसदी पाबंदियां हटाई जा चुकी हैं। वहीं, बीजिंग में संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी।

शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। यहां चार दिन में कुल 106 मामले सामने आए। यहां कुल 46 हजार लोगों के टेस्ट कराए जा रहे हैं। रविवार और सोमवार के बीच इनमें से 20 हजार लोगों के टेस्ट करा लिए गए। वहीं, मिस्र में एक दिन में 97 लोगों की मौत हुई। मरने वालों का कुल आंकड़ा 1672 हो गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 24 घंटे में यहां 1691 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 46 हजार 289 हो गई। 12 हजार 329 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मिस्र डब्ल्यूएचओ के संपर्क में है। देश में पहला मामला 14 फरवरी को सामने आया था। पहली मौत आठ मार्च को हुई थी। 25 मार्च से रात में कर्फ्यू का फैसला किया गया था। इजराइल में हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 24 घंटे में 182 नए मामले सामने आए। इ

सके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 19 हजार 237 हो गई। 26 साल के युवक की मौत हो गई। हालांकि, अब तक 15 हजार 415 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। सरकार ने कहा है कि स्कूल अब 20 जून के बजाए 1 जुलाई तक खोले जाएंगे। वहीं, अमेरिका में मामले 21 लाख के पार पहुंच गए हैं। न्यूयॉर्क राज्य में सबसे ज्यादा 3 लाख 83 हजार 944 मामले हैं। यहां 30 हजार 825 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी, कैलिफोर्निया, इलिनोइस और मैसाचुसेट्स में एक लाख से ज्यादा मामले हैं।

उधर, चीन और अमेरिका के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच एक अच्छी खबर आई। दोनों देशों ने फैसला किया है कि हफ्ते में चार फ्लाइट्स ऑपरेट की जाएंगी। यानी हर हफ्ते अमेरिका से चार फ्लाइट चीन जाएंगी। और इतनी ही फ्लाइट्स चीन से अमेरिका आएंगी। अमेरिका ने कहा है कि सिएटल और डेट्रॉयट से यह फ्लाइट्स वाया सियोल चीन जाएंगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...