back to top

कोरोना : दुनिया में 3.12 करोड़ केस

वाशिंगटन। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.12 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 28 लाख 17 हजार 541 से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, अब तक 9 लाख 64 हजार 764 मौतें हो चुकी हैं। रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी के ट्रायल के लिए 60 हजार लोगों ने अप्लाई किया है। इनमें से हजारों लोग ऐसे हैं जो इस वैक्सीन के ट्रायल से पहले होने वाला अनिवार्य मेडिकल टेस्ट पास कर चुके हैं।

वहीं, 700 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह जानकारी मेयर सर्गेइ सोबयनिन ने दी। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 अगस्त को यह वैक्सीन तैयार करने का ऐलान किया था। रूस में अब तक 11 लाख 9 हजार 595 संक्रमित मिले हैं जबकि 19 हजार 489 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, फ्रांस की हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार रात जारी बयान में कहा- देश में पिछले 24 घंटे में 10 हजार 569 नए मामले सामने आए। इसके एक दिन पहले यानी शनिवार को 13 हजार 498 मामले सामने आए थे।

उधर, न्यूजीलैंड में रविवार को कोई नया केस सामने नहीं आया। ऑकलैंड में खासतौर पर प्रतिबंधों को लेकर सर्तकता बरती जा रही है। इसकी एक वजह यह है कि यहां अब भी कई टूरिस्ट ऐसे हैं, जिन्हें सेहत संबंधी दिक्कतें हैं। कुछ शहरों में प्रतिबंध जारी रखे जाएंगे। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। इसमें सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी जाएगी। न्यूजीलैंड में 1464 मामले सामने आ चुके हैं और 25 लोगों की मौत हो चुकी है। तीन संक्रमितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस बीच, चीन में एक बार फिर 12 नए मामले सामने आए। एक दिन पहले भी यहां 12 केस मिले थे। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सभी मामले उन लोगों के हैं जो दूसरे देशों से चीन पहुंचे। 25 ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं मिले।

चीन की हेल्थ मिनिस्ट्री ने शनिवार को जारी बयान में कहा था कि विदेश से आने वाले लोगों की टेस्टिंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की जाएगी। इसकी वजह यह है कि ज्यादातर मामले इन्हीं पैसेंजर्स की वजह से सामने आ रहे हैं और इनके लोकल लेवल पर लोगों का संपर्क नई परेशानी खड़ी कर सकता है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...