back to top

कोरोना : दुनिया भर में 1.30 करोड़ मरीज, 5.71 लाख की मौत

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 30 लाख 35 हजार 942 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 75 लाख 82 हजार 35 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 71 हजार 571 की मौत हो चुकी है। जापान के ओकिनावा आईलैंड पर रविवार को 23 अमेरिकी सैनिक संक्रमित मिले। इससे पहले शनिवार को भी यहां पर 71 सैनिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

अमेरिकी नौसेना के अफसर मेजर केन कुंजे ने कहा कि अब इस बेस पर संक्रमितों की संख्या 94 हो गई है। ये सभी मामले 7 से 13 जुलाई के बीच सामने आए हैं। उधर, दक्षिण अफ्रीका में रविवार से रात में कर्फ्यू लगा दिया गया है। शराब की बिक्री भी रोक दी गई। यहां बीते हफ्ते ही शराब बेचने की इजाजत दी गई थी। राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने इसके बाद कहा कि देश में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने अस्पतालों और क्लीनिकों पर शराब पीने के बाद घायल होने वाले मरीजों का बोझ न बढ़ाएं।

वहीं, अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोविड पार्टी में शामिल होने वाले 30 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। यह पार्टी एक संक्रमित व्यक्ति की ओर से दी गई थी। अस्पताल के मेडिकल आॅफिसर के मुताबिक, इस व्यक्ति ने कोरोना को अफवाह समझ लिया। उन्होंने कहा कि यह गलत है कि कोई संक्रमित पाया जाए और उसके बाद वह पार्टी करे और उसमें दोस्तों को बुलाए। वहीं, आॅस्ट्रेलिया सरकार संक्रमण रोकने के काम में लगे सैनिकों की संख्या बढ़ाएगा।

देश के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेट हंट ने बताया कि विक्टोरिया राज्य में 1 हजार अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया जाएगा। यहां बीते कुछ दिनों से नए मामले बढ़ रहे हैं इसे देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया। रविवार को यहां 177 नए मामले सामने आए। उधर, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को रिकॉर्ड 2 लाख 30 हजार 370 नए मामले दर्ज किए।

सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, ब्राजील, भारत और साउथ अफ्रीका में सामने आए। इस दौरान 5000 से ज्यादा लोगों की जान भी गई। इससे पहले 10 जुलाई को रिकॉर्ड 2 लाख 28 हजार 102 मामले सामने आए थे। इस बीच, बोलिविया के वित्त मंत्री आॅस्कर आॅरिट्ज संक्रमित पाए गए हैं।

बोलिविया में अब तक 47 हजार 200 मामले सामने आए हैं और 1 हजार 754 लोगों की जान गई है। उधर, मैक्सिको में मौतों का आंकड़ा रविवार को इटली से ज्यादा हो गया है। अब तक यहां 35 हजार 6 मौतें हुई हैं और 2 लाख 95 हजार 268 केस आए हैं। वहीं, ब्राजील में मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। यहां पर 21 मई से घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना जरूरी किया गया था। ब्राजील संक्रमण के मामले में दुनिया में दूसरे पायदान पर है। यहां के साओ पाउलो में सबसे ज्यादा 1 लाख 30 हजार संक्रमित मिले हैं और 11 हजार 415 मौतें हुई हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...