भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

  • बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट
  • भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण क्षेत्र को आपूर्ति दी जा रही है। वर्तमान समय में भीषण गर्मी (Heatwave in UP) से बिजली घरों में लगे ट्रांसफार्मराें की अर्थिंग भी काम नहीं कर रही। अर्थिंग सही करने के लिए सुबह शाम पानी डाला जाता है।

इसके साथ ही ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए कूलर लगाए गए हैं, जो बेअसर साबित हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने पर उन्हें बंद करना पड़ रहा है। उसके बाद फीडरों पर एक-एक कर आपूर्ति दी जा रही है। गर्मी के कारण बार-बार हो रही ट्रिपिंग से फाल्ट भी बढ़ रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं।
शहर व ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश उपकेंद्र भीषण गर्मी (Heatwave in UP) में ओवरलोड हो जाते हैं। सभी उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पिछले कई वर्षों से ही है।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest Articles