back to top

कोविड-19 संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए उपचार के प्रबन्ध जारी रखे जाएं : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश में अब तक कोविड-19 के एक करोड़ 20 लाख से अधिक जांच किए जाने पर संतोष जताते हुए परीक्षण कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए हर स्तर पर सतर्कता और सावधानी बरतते हुए बचाव तथा उपचार के प्रभावी प्रबन्ध निरन्तर जारी रखे जाएं।

एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री सोमवार को यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। योगी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर पूरी सक्रियता से कार्य करे और कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए प्रचार-प्रसार के व्यापक अभियान द्वारा लोगों को निरंतर जागरूक किया जाए तथा इस सम्बन्ध में विभिन्न प्रचार माध्यमों के उपयोग साथ-साथ प्रमुख स्थानों पर लाउडस्पीकर स्थापित कर लोगों को जानकारी दी जाए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता तथा सेनिटाइजेशन के सम्बन्ध में वर्तमान में संचालित किए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत ग्रामीण और शहरी इलाकों में प्रभावी कार्यवाही की जाए। सभी क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं सेनिटाइजेशन के साथ-साथ एन्टी लार्वा रसायन का छिड़काव किया जाए। उन्होंने अभियान की गहन निगरानी किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि अभियान में की जा रही कार्यवाही जमीनी स्तर पर दिखनी चाहिए।

योगी ने आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए बिजली की व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दाल और सब्जी के मूल्यों को नियंत्रित रखने के लिए प्रभावी कार्यवाही करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को आवश्यक खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर प्राप्त हो।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...