back to top

षड्यंत्रकारी ताकते विकास में बाधा डालने का कर रही है प्रयास : स्वतंत्र देव

  • कार्यकर्ताओं सचेत रहते हुए ऐसी ताकतों का करें पर्दाफाश

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिह ने बुधवार को कहा कि कुछ षडयंत्रकारी ताकते देश के विकास में बाधा डालने का प्रयास कर रही है। कार्यकर्ताओं को ऐसी ताकतों से सचेत रहते हुए जनता के बीच ऐसे लोगों की साजिशों का पर्दाफाश करना है। उन्होंने कहा देश व प्रदेश में हो रहे सर्वांगीण विकास से विपक्ष चितिंत है। विपक्ष नहीं चाहता है कि किसान आत्मनिर्भर बने, किसानों नौजवानों के हित में काम हो, प्रदेश में चौतरफा विकास हो।

प्रदेश अध्यक्ष ने बांगरमऊ (उन्नाव) विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित बूथ, सेक्टर और मंडल के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दल यह भी नहीं चाहते है कि हमारे प्रदेश में विश्वस्तरीय एक्सप्रेस-वे बनें, इसलिए वे प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास करते रहते है। उन्होंने विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए कहा कि वे जितना चाहे साजिशें रच ले लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व जनता का भाजपा के प्रति विश्वास उनके षड़यंत्रों को सफल नहीं होने देगा।

स्वतंत्र देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी द्वारा रखी गयी स्वच्छ राजनीति की नींव को और भी मजबूत बनाने का काम किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे बांगरमऊ विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी की विजय के संकल्प के साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों को साथ में लेकर चुनाव मैदान में उतर जायें।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकास में बाधक ताकतों को बेनकाब करें। आप जिस विचारधारा से हैं। आप जिस नेतृत्व से प्रेरणा और मार्गदर्शन पाते हैं उसकी विपक्ष से कोई तुलना नहीं है। आपकी ताकत और एकजुटता के नाते आपकी जीत सुनिश्चत है। कार्यक्रम के शुरू में क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र ने स्वागत किया। कार्यक्रम में सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री शंकरलाल लोधी, सांसद साक्षी महराज, एमएलसी अरुण पाठक और जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत समेत बूथ, सेक्टर और मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...