back to top

उप्र के प्रवासी मजदूरों को 11 लाख नौकरियां मुहैया कराने को सहमति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण प्रदेश वापस लौट रहे प्रवासी मजदूरों के लिए 11 लाख नौकरियां मुहैया कराने के मकसद से शुक्रवार को सहमति पत्रों पर दस्तखत किए।

प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने तीन-तीन लाख नौकरियों की व्यवस्था की जबकि नर्डिको और लघु उद्योग भारती ने ढाई-ढाई लाख नौकरियों का इंतजाम किया है।

उन्होंने बताया कि इन सहमति पत्रों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में दस्तखत किए गए जिन्होंने प्रदेश लौट रहे प्रवासी मजदूरों को नौकरियां दिलाने का वादा किया है। सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने यह सवाल उठाया है कि राज्य सरकार कुशल एवं अर्धकुशल श्रमिकों को 11 लाख नौकरियां मुहैया कराने के भारी-भरकम लक्ष्य को कैसे पूरा करेगी, उन्हें सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने जवाब दे दिया है।

सिंह ने कहा कि कुछ राज्य उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को देनदारी मानते थे लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें अपनी संपत्ति बनाया। उन्होंने बताया कि उनके विभाग ने प्रवासी मजदूरों के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया है और अब तक 75000 इकाइयों में श्रमिकों के बकाए 1700 करोड़ रुपये का भुगतान सुनिश्चित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...