back to top

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का कांग्रेस ने किया स्वागत, कहा-जाति जनगणना कराना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने दिग्गज समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि जाति आधारित जनगणना कराना ही ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, लेकिन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकारी इससे भाग रही है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि भारत रत्न देने का मोदी सरकार का फैसला उसकी हताशा और पाखंड को भी दिखाता है क्योंकि वह राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना से इनकार कर रही है। कर्पूरी ठाकुर का नाम मरणोपरांत देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को उनकी जन्म शताब्दी की पूर्वसंध्या पर यह घोषणा की।

रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, सामाजिक न्याय के प्रणेता जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिया जाना भले ही मोदी सरकार की हताशा और पाखंड को दर्शाता है, फिर भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि भागीदारी न्याय भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच स्तंभों में से एक है, इसके आरंभिक बिंदु के रूप में राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना की आवश्यकता होगी।

रमेश ने कहा, राहुल गांधी जी लगातार इसकी वकालत करते रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार ने सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के नतीजे जारी करने से इनकार कर दिया है और एक नयी राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना कराने से भी इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, सभी वर्गों को भागीदारी देने के लिए जातिगत जनगणना कराना ही सही मायनों में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को सबसे उचित श्रद्धांजलि होती, लेकिन मोदी सरकार इससे भाग रही है।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...