back to top

भाजपा में वापसी पर कांग्रेस ने नीतीश पर कसा तंज, कहा -आया कुमार, गया कुमार

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में वापसी करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सोमवार को एक बार फिर से निशाना साधा और कहा कि वह रंग बदलने में गिरगिट को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह कटाक्ष भी किया कि अब आया कुमार, गया कुमार हो गया है।

नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और फिर भारतीय नेता पार्टी के सहयोग से एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।उन्होंने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, गिरगिट को भी करनी पड़ी नए रंग की खोज, ये शूर वीर बदलते हैं इतने रंग रोज। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में पत्रकारों से बात करते हुए रमेश ने कहा, ैमैं क्या कह सकता हूं? मैंने कल कहा था, आया कुमार, गया कुमार। नीतीश कुमार गिरगिट को कड़ी टक्कर देते हैं।

रमेश के अनुसार नीतीश कुमार बार-बार इस्तीफा देते रहते हैं और अपना राजनीतिक रंग बदलते रहते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि कुमार ने इंडिया गठबंधन की बैठकों में हिस्सा लिया, लेकिन उन्होंने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया कि वह विपक्ष को धोखा देने जा रहे हैं। रमेश ने कहा, उन्होंने (कुमार) हमें धोखा दिया है। सही समय पर बिहार की जनता उन्हें अपने इशारों पर नचाने वाले प्रधानमंत्री को करारा जवाब देगी।

कुमार पर निशाना साधते हुए रमेश ने रविवार को कहा था कि यह स्पष्ट है कि पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ध्यान भटकाने के लिए एक राजनीतिक नाटक किया गया है।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...