back to top

सोनिया गांधी को दोबारा कमान संभालता देख खुश हूं: अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे मौजूदा परिस्थितियों में लिया गया सर्वश्रेष्ठ फैसला बताया। सिंह ने ट्वीट किया, सोनिया गांधी जी को दोबारा कमान संभालता देख खुश हूं। मौजूदा स्थिति में लिया गया यह सर्वश्रेष्ठ फैसला है। उनका अनुभव एवं समझ कांग्रेस को सही मार्ग दिखाने में मदद करेगी। उन्होंने लिखा, मैं उन्हें और पार्टी को शुभकामनाएं देता हूं।

राहुल गांधी के इस्तीफा वापस नहीं लेने के अपने रुख पर कायम रहने के बाद कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने शनिवार को बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पटियाला से सांसद परनीत कौर ने भी ट्वीट कर सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया, बढय़िा खबर… सोनिया गांधी को दोबारा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस निर्णय को काफी आशा और दृढ़ता से देख रही हूं। आपका बहुमूल्य अनुभव पार्टी को पटरी पर लाने में हमारी मदद करेगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पंजाब से सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, कई वर्षों से कांग्रेस के मामले देख रही हैं, श्रीमती सोनिया गांधी के पास मौजूदा परिस्थितियों में पार्टी को राह दिखाने का सही अनुभव है। कांग्रेस कार्य समिति के उन्हें अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले का स्वागत करता हूं।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी उन्हें अंतरिम अध्यक्ष बनाने के फैसले का स्वागत किया। हुड्डा ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी। हुड्डा के बेटे एवं रोहतक से पूर्व सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट किया, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने पर श्रीमती सोनिया गांधी जी को बधाई। भविष्य के लिए कांग्रेस को बधाई। सोनिया गांधी इससे पहले 14 मार्च, 1998 से 16 दिसम्बर, 2017 तक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी हैं और उनके अध्यक्ष रहते 2004 से 2014 तक पार्टी केन्द्र में सत्तासीन रही।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

चैती महोत्सव : नारी सम्मान के लिए दौड़े-दौड़े आए भगवान

चैती महोत्सव का दसवां दिन कृष्ण लीला के मंच पर हुआ द्रौपदी का चीरहरणलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव के तुलसी...

सामूहिक कथक व शास्त्रीय गायन ने समां बांधा

कथक संध्या का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के अन्तर्गत शनिवार को...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...