back to top

जाने वाली है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नौकरी, अमित शाह ने किया दावा

कुशीनगर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दावा किया कि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस की हार का ठीकरा पार्टी नेताओं राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर फूटेगा और उनकी नौकरी जाने वाली है। शाह ने कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली में दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव के बाद भी नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे और कांग्रेस के लोग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को दोष देंगे।

उन्होंने कहा, चार जून को मोदी जी की, भाजपा की विजय निश्चित है। चार तारीख की दोपहर को आप देखना, राहुल बाबा के लोग प्रेस कांफ्रेंस करेंगे कि हम ईवीएम के कारण हार गये। हार का ठीकरा भाईबहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा) पर नहीं फूटेगा। यह ठीकरा खरगे साहब पर फूटेगा और उनकी नौकरी जाने वाली है। शाह ने दावा किया, छह चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। मेरे पास पांच चरण का आंकड़ा है। पांच चरण में मोदी जी 310 सीटें जीत चुके हैं। छठा चरण हो गया है। अब सातवां होने वाला है। आप लोगों को 400 पार कराना है।

उन्होंने दावा किया, मैं चार तारीख का परिणाम बताता हूं। राहुल बाबा, आपकी पार्टी को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी और अखिलेश बाबू (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव) आपके प्रति सहानुभूति से मैं बात करूं तो आपकी चार सीटें भी नहीं आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...