back to top

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कम सीट पर लड़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कही ये बात

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी ने विपक्षी इंडिया गठबंधन को एकजुट रखने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की रणनीति के तहत इस लोकसभा चुनाव में कम सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला सोच-समझकर लिया है। खरगे ने एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा कि यह पार्टी की ओर से अविश्वास को नहीं दिखाता है। उन्होंने कहा, देश के विभिन्न हिस्सों में प्रभाव रखने वाले अन्य दलों को पर्याप्त मौका देते हुए संयुक्त विपक्ष की जीत सुनिश्चित करने के लिए यह समझौता किया गया।

खरगे ने प्रियंका गांधी वाद्रा को पार्टी की पूंजी और स्टार प्रचारक बताते हुए उनके चुनाव न लड़ने के फैसले को सही ठहराया। यह पूछने पर कि वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से चुनाव जीतने पर राहुल गांधी कौन सी सीट छोड़ेंगे, इस पर खरगे ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा। उन्होंने कहा, हमने कम सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला सोच-समझकर लिया है। यह गठबंधन के साझेदारों को एकजुट रखने के लिए किया गया और इसलिए हमने यह समझौता किया है।

खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जैसी विचारधारा वाली अन्य पार्टियों से विचार-विमर्श करने के बाद प्रत्येक राज्य में गठबंधन करने के लिए एक समिति गठित की थी। उन्होंने कहा, पार्टी आलाकमान ने इस रणनीति को मंजूरी दे दी। हमने प्रत्येक राज्य में चर्चा की है। कांग्रेस अब के इतिहास में देश में सबसे कम 328 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि बाकी की 200 से अधिक सीट उसने इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन के अन्य साझेदारों के लिए छोड़ दी है।

यह खबर भी पढ़े : Kanpur : कार ने सड़क पार कर रही पांच महिलाओं को रौंदा, चार लोगों की मौत

RELATED ARTICLES

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

केदारनाथ धाम में युद्धस्तर पर बर्फबारी की सफाई, कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने का कार्य रविवार को जोर-शोर...