back to top

कांग्रेस ने हरिप्रसाद के बयान से दूरी बनाई, की शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली। कांग्रेस ने स्वाइन फ्लू से पीड़ित भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बारे में अपने नेता बीके हरिप्रसाद के विवादित बयान से दूरी बनाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह शाह तथा सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य सभी अस्वस्थ नेताओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।

पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा

पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी की राय साफ बता दी है कि हम विरोधी नेता की अच्छी सेहत की कामना करते हैं। मुझे नहीं लगता इसके बारे में पार्टी अध्यक्ष के बयान के बाद कोई सवाल रह जाता है। उन्होंने कहा, हमारी कामना है कि अमित शाह जी, जेटली जी, रविशंकर प्रसाद जी तथा दूसरे अन्य अस्वस्थ नेता जल्द स्वस्थ हों। हमारी उनसे वैचारिक लड़ाई है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य बीके हरिप्रसाद ने कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में अमित शाह की बीमारी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे कुछ विधायक वापस लौट आए हैं।

अमित शाह को कोई आम बुखार नहीं हुआ है

इससे अमित शाह डर गए और उनको बुखार हो गया। उनको कोई आम बुखार नहीं हुआ है। उनको स्वाइन फ्लू हुआ है। अगर वह कर्नाटक की सरकार को गिराने की कोशिश करेंगे तो वह यह जान जाएं कि उनको सिर्फ स्वाइन फ्लू नहीं बल्कि गंभीर बीमारी होगी। भाजपा ने उनके इस बयान पर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि यह विपक्षी पार्टी के स्तर को दिखाता है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने कहा, जिस तरह का गंदा और बेहूदा बयान कांग्रेस के सांसद बीके हरिप्रसाद ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जी के स्वास्थ्य को लेकर दिया है, यह कांग्रेस के स्तर को दर्शाता है। फ्लू का उपचार है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं की मानसिक बीमारी का उपचार मुश्किल है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...