back to top

मानसिक दिवालियापन से गुजर रहा है कांग्रेस नेतृत्व : नड्डा

आगरा। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व मानसिक दिवालिएपन से गुजर रहा है और कांग्रेस के पिछले आठ महीने के वक्तव्य पाकिस्तान को मदद करने वाले नजर आएंगे।

नड्डा ने यहां सीएए के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा, आजकल बड़े-बड़े दलित नेता सीएए का विरोध कर रहे हैं । उनको मालूम नहीं है कि जो लोग भारत में आए हैं, उनमें 70 फीसदी दलित हैं। जिनको भारत में रहने का अधिकार दिया है, उनको नागरिकता दी है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी हताश हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व मानसिक दिवालिएपन से गुजर रहा है। कांग्रेस पार्टी के पिछले आठ महीने के वक्तव्य पाकिस्तान को मदद करने वाले दिखाई देंगे। नड्डा ने कहा, दलित नेता और कांग्रेस पार्टी सीएए के बारे में कुछ भी नहीं जानती है, सिर्फ भ्रम फैला रही है।

उन्होंने कहा, इनकी राजनीति समाप्त हो चुकी है, इनको समझ में आ गया है कि देश बदल चुका है, मोदी जी के नेतृत्व में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि इस कानून से अल्पसंख्यकों की नागरिकता छीनी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता लेने का नहीं। जिन लोगों को कोई जानकारी नहीं है, वो सीएए पर लोगों भड़का रहे हैं ।

RELATED ARTICLES

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर इजरायल का हमला…इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सभी स्कूल किए गए बंद

तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब युद्ध का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इजरायल...

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर इजरायल का हमला…इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सभी स्कूल किए गए बंद

तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब युद्ध का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इजरायल...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...