back to top

कांग्रेस ने नेहरू और गांधी को आरक्षण का श्रेय दिया, जिसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के अंदर उप-वर्गीकरण और क्रीमी लेयर संबंधी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने नेहरू और गांधी को आरक्षण का श्रेय दिया है, जिसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

बसपा प्रमुख ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कल (शनिवार को) बसपा की प्रेस वार्ता के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान की जानकारी मिली, जिसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को नहीं, बल्कि नेहरू (जवाहर लाल नेहरू) और गांधी (महात्मा गांधी) को आरक्षण का श्रेय दिया गया है, जिसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

लखनऊ में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में मायावती ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार और बाकी (राजनीतिक) दलों को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। मायावती ने एक्स पर लिखा, वास्तव में आरक्षण का पूरा श्रेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को ही जाता है, जिन्हें किस तरह से कांग्रेस के लोगों ने संविधान सभा में जाने से रोकने का षड्यंत्र रचा, जिन्हें चुनाव में हराने का काम किया और जिन्हें कानून मंत्री पद से इस्तीफा देने को भी विवश किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कहा कि देश में एससी और एसटी वर्गों के उप-वर्गीकरण के संबंध में अपने रुख का खुलासा करने से पहले उनकी पार्टी एनजीओ व वकीलों आदि से विचार-विमर्श करेगी, जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस उप-वर्गीकरण के पक्ष में है।

मायावती ने कांग्रेस पर क्रीमी लेयर के बारे में गोलमोल बातें करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 99 सांसद होने के बावजूद सत्रावसान होने तक संसद में उच्चतम न्यायालय के फैसले को निष्प्रभावी बनाने के लिए कोई भी आवाज नहीं उठाई गई, जबकि कांग्रेस ने संविधान और आरक्षण को बचाने के नाम पर ये सीटें जीतीं।

खरगे ने एससी और एसटी के अंदर उप-वर्गीकरण और क्रीमी लेयर संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले के प्रति विरोध जताते हुए शनिवार को कहा था कि सरकार को निर्णय आते ही इसे संसद के माध्यम से निरस्त करना चाहिए था। खरगे ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, पिछले दिनों उच्चतम न्यायालय के सात न्यायाधीशों ने एक फैसला दिया है, जिसमें उन्होंने एसी-एसटी वर्ग के लोगों के उप-वर्गीकरण के साथ ही क्रीमी लेयर की भी बात की है। भारत में दलित समुदाय के लोगों को आरक्षण बाबासाहेब के पूना पैक्ट के माध्यम से मिला था। बाद में पंडित जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी ने आरक्षण नीति को जारी रखा।

RELATED ARTICLES

मन का विश्वास है मातृभाषा: एसबीआई लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राजभाषा बैठक संपन्न

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की तिमाही बैठक...

जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प के सामने होगी वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की परीक्षा

मुंबई। बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच...

PM मोदी मन की बात… कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से दुनिया के नेता प्रभावित हैं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि...

मन का विश्वास है मातृभाषा: एसबीआई लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राजभाषा बैठक संपन्न

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की तिमाही बैठक...

होलिका दहन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया, चार मार्च को खेली जाएगी होली

भद्रा पुच्छ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता हैलखनऊ। इस बार होलिका दहन और रंगोत्सव में एक दिन का अंतर आ रहा है।...

चंद्र ग्रहण लगने से राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

लखनऊ। इस साल 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये साल का पहला और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बताया जा...

ड्योढ़ी पर चढ़े श्रद्धा के फूल, चौक में सजी लोक चौपाल

पुण्यतिथि पर याद किये गये अमृत लाल नागर लखनऊ। अमर कथाकार अमृतलाल नागर की ऐतिहासिक ड्योढ़ी पर शहर के प्रबुद्ध जनों ने श्रद्धा के फूल...

फागण में होली मनाएंगे चलो खाटू नगरिया…

श्याम ज्योत मंडल ने धूमधाम से निकाली सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क...

कथा और नाटक चक्रव्यूह का मंचन होगा

लखनऊ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार की ओर से जनेश्वर मिश्र पार्क में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ जिसमें बताया गया कि आगामी...