back to top

राष्ट्रीय मुद्दों पर सतत आंदोलन के लिए कांग्रेस ने समिति का गठन किया

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में नौ सदस्यीय समिति का गठन किया जो राष्ट्रीय मुद्दों पर सतत आंदोलन के लिए योजना बनाएगी। समिति में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, लोकसभा सांसद उत्तम कुमार रेड्डी, राज्यसभा के सदस्य रिपुन बोरा, मनीष चतरथ और बी. के. हरिप्रसाद शामिल हैं। पार्टी की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है जिसके अध्यक्ष सिंह होंगे। इसमें बताया गया कि यह समिति तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय मुद्दों पर सतत आंदोलन के लिए योजना बनाएगी।

कांग्रेस नेता उदित राज, रागिनी नायक और जुबैर खान को भी समिति का सदस्य बनाया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस सहित 19 राजनीतिक दलों ने घोषणा की थी कि वे 20 सितंबर से 30 सितंबर तक देश भर में संयुक्त धरना-प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के मूल्यों में बढ़ोतरी, संपत्ति के मौद्रीकरण की योजना और कृषि कानून जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर लगातार हमला कर रही है।

RELATED ARTICLES

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया अवलोकन

सोमनाथ (गुजरात)। सोमनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली गई शौर्य यात्रा में वीरता, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का...

स्वितोलिना ने शिनयू को हराकर आकलैंड में अपना 19वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता

वेलिंग्टन (न्यूजीलैंड)। यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने रविवार को आकलैंड में खेले गए एएसबी क्लासिक में जीत के साथ करियर का 19वां डब्ल्यूटीए टूर...

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें अब भी सक्रिय, उन्हें हराना जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी

सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें...

भांगड़े और गिद्दा संग कल मनेगा लोहड़ी पर्व का जश्न, तैयारियां पूरी

लखनऊ। दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी…, सुंदर मंदरिए होय तेरा कौन विचारा… दुल्ला भट्टी वाला जैसे एक से बढ़कर एक परम्परागत गीतों पर...

सागा आफ स्टोरीज में मंच पर दिखी पांच कहानियां

बौद्ध संस्थान में आयोजित भव्य मंच प्रस्तुति सागा आॅफ स्टोरीजलखनऊ। डोरेमी क्लब ने अपने विंटर थिएटर वर्कशॉप के दूसरे सीजन का सफल समापन आज...

कला जगत की अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं

फिल्मी अभिनेताओं की कॉमेडी और मिमिक्री कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जे.पी.एस.स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस के...

सक्षम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं हुनरमंद 35 हस्तियां

महिलाओं के लिये प्रेरक रही आजीविका विकास कार्यशालातोशानी, मंजरी, रितु, शुभांगी व अनिता ने बताये व्यावसायिक गुर लखनऊ। लेट्स गिव होप फाउण्डेशन की ओर से...

लखनऊ: चिड़ियाघर शिफ्ट करने के लिए वन विभाग तैयार कर रहा अपना जवाब

लखनऊ। राजधानी के चिड़ियाघर को कुकरैल नाइट सफारी शिफ्ट करने के लिए वन विभाग अपना जवाब तैयार कर रहा है। इसे सुप्रीम कोर्ट में...

उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बनीं पूनम कनवाल

सचिव राजेश्वरी रावत और कोषाध्यक्ष रेनू तिवारी बनींलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में संचालित उत्तराखण्ड महिला स्वयंसहायता समूह की महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तराखण्ड...