back to top

रेप मामले में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर सीतापुर जेल से रिहा, समर्थकों का जताया आभार

सीतापुर। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर दुष्कर्म मामले में स्थानीय अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के एक दिन बाद बुधवार सुबह सीतापुर जेल से रिहा हो गए। राठौर को 30 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और तभी से वह जेल में बंद थे। जेल से बाहर निकलते समय सांसद ने अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए कहा, अगर मैंने यह पाप किया है तो जितनी कड़ी सजा उन्होंने मेरे लिए मांगी हैं मैं ईश्वर से उससे भी कड़ी सजा मांगता हूं।

राठौर ने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, सभी का धन्यवाद और भगवान का भी कोटि-कोटि धन्यवाद। मैं उन सभी का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरी रिहाई के लिए प्रार्थना की। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 के तहत दर्ज दुष्कर्म मामले में 11 मार्च को राठौर को जमानत दे दी थी। हालांकि, उसी दिन सीतापुर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) जोड़ते हुए आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है।

आरोपपत्र दाखिल किए जाने से राठौर की तत्काल रिहाई रुक गई और उन्हें अधीनस्थ अदालत में फिर से जमानत के लिए आवेदन दाखिल करना पड़ा।मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव प्रकाश ने धारा 69 के मामले में उन्हें जमानत दे दी। सांसद के वकील विजय कुमार सिंह ने बताया कि उनकी ओर से अदालत में एक-एक लाख रुपये के दो जमानती बॉण्ड पेश किए गए। पुलिस और अभियोजन पक्ष के अनुसार राठौर पर 45 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर और राजनीतिक करियर में मदद का वादा करके दुष्कर्म करने का आरोप है। सांसद को उनके आवास से 30 जनवरी को उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

एक सवाल के जवाब में सांसद राठौर ने कांग्रेस से समर्थन नहीं मिलने के दावा को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है। राहुल (गांधी) जी मेरे परिवार के साथ लगातार संपर्क में थे। मैंने इस मामले में पार्टी को शामिल न करने का फैसला किया क्योंकि विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना चाहता था, जो मैं नहीं चाहता था। उन्होंने अपने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा, जिस तरह से मैं लोगों की सेवा कर रहा था, मैं उनके बीच न होने के लिए माफी मांगता हूं। उन्होंने (जनता ने) मुझे सांसद चुनकर अपनी सेवा की जिम्मेदारी दी है और मैं उस कर्तव्य को पूरा नहीं कर सका। लेकिन अब से मैं दिन-रात लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित रहूंगा। जेल के बाहर सांसद के भाई अनिल राठौर ने संवाददाताओं से कहा, हमें जल्द से जल्द जमानत मिल गई और हम व्यवस्था के आभारी हैं। सांसद, उनके शुभचिंतक और समर्थक बहुत खुश हैं।

RELATED ARTICLES

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर...

एसएससी एमटीएस परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

देहरादून के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी (...

तमिलनाडु: इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी ने इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार...

आज देखा जायेगा माह-ए-रमजान का मुबारक चांद

लखनऊ। माह-ए-रमजान का चांद बुधवार को देखा जाएगा। चांद दिखने पर पहला रोजा 19 फरवरी को होगा नहीं तो 20 फरवरी को होगा। चांद...

ठुमरी एवं खयाल गायकी की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में शुभ्रा गुहा के निर्देशन में ठुमरी व खयाल कार्यशाला का द्वितीय दिवसलखनऊ। पद्मभूषण बेगम अख्तर की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

20 मार्च को सिंधी समाज हर्षोल्लास से मनाएगा भगवान झूलेलाल की जयंती लखनऊ। झूलेलाल जयंती पर स्वर्जनिक छुट्टी न मिलने से सिंधी समुदाय निराश है...

सरस कार्बेट महोत्सव में सम्मिलित होंगे लखनऊ के कलाकार डॉ. अवधेश मिश्र

पारंपरिक कला-चेतना को व्यापक भारतीय संदर्भ से जोड़ा जा सकेलखनऊ। उत्तराखंड में 18 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव में...

महिलाओं में वाइन, साइन्स एंड डिवाइन सत्र में ज्योतिष के प्रति दिखा उत्साह

भविष्यवाणी की एक प्राचीन पद्धति है वाइन रीडिंग या ओएनोमेंसीलखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने लखनऊ के निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी सेंटर के सफायर...

रंगों का पर्व होली 4 को, 3 को विधि-विधान से होगा होलिका दहन

लखनऊ। होली का पर्व खुशियों, रंगों और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते...