back to top

यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किये चार प्रत्याशी

  • सात सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी

  • पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन

लखनऊ। कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सात विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद अमरोहा जिले की नौगवां सादात, बुलंदशहर सदर, फीरोजाबाद की टूंडला, कानपुर की घाटमपुर और देवरिया जिले में देवरिया सदर सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

पार्टी उन्नाव की बांगरमऊ सीट से पहले ही आरती वाजपेयी को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसके बाद अब सिर्फ जौनपुर जिले की मल्हनी सीट ही बची है, जिस पर पार्टी ने अभी तक अपना प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गयी है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि नामांकन के दिन एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ।

कांग्रेस ने अमरोहा जिले की नौगवां सादात सीट पर डॉ कमलेश सिंह, बुलंदशहर में सुशील चौधरी व फीरोजाबाद की टूंडला सीट पर स्नेह लता पर किस्मत आजमा रही हैं। कानपुर नगर की घाटमपुर सीट से कृपा शंकर व देवरिया सीट से मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को टिकट दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रत्याशियों की घोषणा की।

साल 2017 में हुए यूपी विधानसभा के चुनाव में इन सात में से छह पर भाजपा का कब्जा था। जिन सात सीटों पर उप चुनाव होने हैं, उसमें से 5 विधानसभा सीटों पर 2017 में निर्वाचित विधायक कमल रानी वरुण, पारसनाथ यादव, वीरेंद्र सिरोही, जन्मेजय सिंह, चेतन चौहान का निधन हो चुका है। जबकि उन्नाव की बांगरमऊ सीट कुलदीप सिंह सेंगर को सजा होने और टूंडला (फिरोजाबाद) सीट भाजपा विधायक प्रोफसर एसपी सिंह बघेल के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई हैं।

इसी बीच, प्रदेश के विधानसभा की सात रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गयी है। इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। नामांकन प्रक्रिया कोरोना महामारी के कारण निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार करायी जायेगी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि नामांकन के दिन एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ।

सीईओ ने बताया कि विधानसभा की इन सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कुल 2427922 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं, इसमें से 1300684 पुरूष, 1127108 महिला और 130 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए 1353 मतदान केन्द्र तथा 3655 पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि 09 से 16 अक्टूबर तक इन सीटों पर नामांकन दाखिल किये जायेगें। 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 19 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेगें। उपचुनाव के लिए मतदान 03 नवंबर को होगा और 10 नवंबर को इसकी मतगणना होगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...