back to top

कांग्रेस ने 11 प्रदर्शनकारी किसानों की मौत होने का दावा किया, सरकार पर निशाना साधा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पिछले कुछ दिनों में 11 किसानों की मौत हो गई और इसके बाद भी केंद्र की भाजपा सरकार का दिल नहीं पसीज रहा। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, कृषि कानूनों को हटाने के लिए हमारे किसान भाइयों को और कितनी आहुति देनी होगी?

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी इसी खबर का उल्लेख करते हुए दावा किया, पिछले 17 दिनों में 11 किसान भाईयों की शहादत के बावजूद निरंकुश मोदी सरकार का दिल नहीं पसीज रहा। उन्होंने यह सवाल भी किया, सरकार अब भी अन्नदाताओं नहीं, अपने धनदाताओं के साथ क्यों खड़ी है? देश जानना चाहता है – राजधर्म बड़ा है या राजहठ?

कांग्रेस के दोनों नेताओं ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, दिल्ली के निकट चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पिछले कुछ दिनों में बीमार होने के बाद 11 किसानों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles