back to top

लोकसभा की तैयारी में जुटी कांग्रेस, खरगे-राहुल ने गुजरात के नेताओं के साथ किया मंथन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को पार्टी की गुजरात इकाई की राजनीतिक मामलों की समिति में शामिल नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल और कई अन्य नेता शामिल हुए। खरगे ने कहा कि आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए कांग्रेस गुजरात में अपने संगठन को नए सिरे से मजबूत करेगी।

खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, गुजरात में निरंतर भाजपा सरकार के कुशासन की वजह से मुद्दे वही हैं – बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक असमानता, दलितों-अदिवासियों के खिलाफ अत्याचार, फर्जीवाड़ा और अपार भ्रष्टाचार। 2024 के लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में आज गुजरात प्रदेश कांग्रेस की तैयारियों पर हमने मिलकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी, एक सकारात्मक एजेंडे के साथ आने वाली चुनौतियों के लिए संगठन को नए सिरे से मजबूत करेगी।

बैठक के बाद वासनिक ने संवाददाताओं से कहा, इस बैठक में हमने भविष्य की चुनौतियों के लिए कांग्रेस की तैयारियों पर गहन चर्चा की। हम गुजरात में कांग्रेस के संगठन को कैसे मजबूत कर सकते हैं, बैठक में इस विषय पर विचार-विमर्श किया गया है। गोहिल ने कहा, बैठक में हमारे सभी साथियों ने अपने सुझाव व अनुभव साझा किए। कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर आने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...