back to top

भारतीय क्रिकेट को आक्रामक तेवर देने वाले गांगुली को जन्मदिन पर मिली बधाइयां

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को आक्रामक तेवर और विदेश में जीतने का आत्मविश्वास देने वाले पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को बुधवार को उनके 48वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिली। ट्विटर पर हैशटैग हैप्पी बर्थडे दादा से पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने गांगुली को बधाई संदेश भेजे।

चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो दादी (करीबी दोस्त उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं)। उम्मीद है कि मैदान से बाहर भी हमारी साझेदारी उतनी ही मजबूत रहेगी जितनी मैदान के भीतर रहती थी।

भारत की विश्व कप 2011 जीत के नायक युवराज सिंह ने लिखा, भारतीय क्रिकेट के निर्विवाद दादा को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने आगे लिखा, आपने हमेशा मोर्चे से अगुवाई की और बताया कि कप्तान क्या होता है। आपसे बहुत कुछ सीखा है और दूसरों के लिए वैसा ही बनने की कोशिश करूंगा, जैसे आप मेरे लिए थे। आप हमेशा हमारे कप्तान रहेंगे।

वहीं स्टायलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, जन्मदिन मुबारक। आप जीवन में और सफलता हासिल करो और अधिक प्यार मिलता रहे।

गांगुली की कप्तानी में 2001 की नेटवेस्ट श्रृंखला के नायक रहे मोहम्मद कैफ ने लिखा, एक उम्दा बल्लेबाज से एक बेहतरीन कप्तान और अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तक। मेरे पसंदीदा कप्तान और सरपरस्त सौरव गांगुली को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने नेटवेस्ट फाइनल के बाद लाडर्स की बालकनी में शर्ट उतारकर लहराते गांगुली की यादगार तस्वीर पोस्ट करके लिखा, फौलादी सीना दिखाके ऐसे कौन चढता है दादा। जीत के बाद गांगुली दौड़कर मैदान पर आकर कैफ के ऊपर कूद गए थे। कैफ ने यह तस्वीर भी डाली है।

आक्रामक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने कैरियर के शुरूआती दिनों में मिले सहयोग के लिए गांगुली को धन्यवाद देते हुए कहा, दादा को जन्मदिन की बहुत बधाई। सिर्फ स्पिनर को छक्का मारते समय ही वह आंख झपकाते थे, वरना कभी नहीं। शुरूआती दिनों में मिले सहयोग के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी ट्विटर पर गांगुली को बधाई देते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक दादा। ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गांगुली को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, भारतीय क्रिकेट को आप नई ऊंचाइयों तक ले गए। जन्मदिन की बधाई दादा।

पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने लिखा, खिलाड़ियों के अगुआ। आफ साइड के भगवान। योद्धा। दादा को जन्मदिन की शुभकामना।

अनुभवी महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने लिखा, खुशियों से भरा दिन और पूरा साल। दादा जन्मदिन मुबारक हो।

बल्लेबाज केएल राहुल ने लिखा , भारतीय क्रिकेट को नई बुलंदियों तक ले जाने वाले निर्भीक कप्तान को जन्मदिन की बधाई।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...