back to top

गोमती तट पर दिखा आस्था का संगम

श्री महालक्ष्मी धन व समृद्धि प्राप्ति महायज्ञ का आयोजन

150वीं महाआरती में गूंजा गोमती बचाओ का संकल्प

लखनऊ। सनातन महासभा द्वारा चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को झूलेलाल वाटिका स्थित गोमती तट पर 150वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती एवं सनातन समागम का भव्य आयोजन बुधवार को किया गया। स्वामी कौशिक चैतन्य व स्वामी आनंद नारायण के सानिध्य में सात भव्य मंचों से शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच माँ गोमती की आरती उतारी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने युवाओं को गोमती बचाव का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया विश्व में युद्ध की शांति एवं भारत में धन,,सुख व समृद्धि हेतु श्री महालक्ष्मी धन प्राप्ति महायज्ञ का विधिवत आयोजन महाआरती से पूर्व किया गया। यज्ञ में कुंडो पर जजमानों ने भारत की और अपने परिवार की समृद्धि हेतु आचार्यों की उपस्थिति में दो घंटे तक पूजन किया। महाआरती के बाद 251 दीपों से गोमती तट जगमगा उठा, जिससे वहाँ दीपावली जैसा दृश्य जीवंत हो गया। बच्चों और महिलाओं के लिए रामायण, गीता और शरीर विज्ञान पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के अंत में धर्म विस्तार के संकल्प के साथ पदाधिकारियों को गंगाजल व कृपाण भेंट की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवि कचरू, उमेश त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ल, पल्लवी सिंह, संजीव पांडेय, राकेश अग्रवाल, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सुशील तिवारी, सुनीता गोस्वामी, अतुल तिवारी, रेनू शर्मा, तेजस्वी गोस्वामी, शक्ति सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजसेवी उपस्थित रहे। भजन गायिका शशि गुप्ता, मीरा तिवारी और गीता निगम के भजनों ने समां बांध दिया।

RELATED ARTICLES

हनुमान जन्मोत्सव आज, घरों व मंदिरों में होगी विशेष पूजा, तैयारी पूरी

लखनऊ। हनुमान जन्मोत्सव हिंदू धर्म में एक पवित्र पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार...

पांच प्यारों की अगुवाई में पांच अप्रैल को निकलेगा नगर कीर्तन

नगर कीर्तन में शहर की सभी सिख संस्थाएं व गुरुद्वारा साहिब शामिल होंगेलखनऊ। वैसाखी और गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश...

हनुमान जन्मोत्सव पर मंगल बनायेंगे दुर्लभ संयोग

कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेतलखनऊ। 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति...

घोंघा बसन्त सम्मेलन में दूल्हे की रही धूम

लखनऊ। लखनऊ में इस वर्ष पुन: एक रोचक आयोजन ने धूम मचाई, घोंघाबसंत सम्मेलन विश्व का सबसे पुराना एवं अनूठा हास्य-आयोजन है, जो अखिल...

लन्तरानी सम्मान से नवाजे गये डॉ प्रवीण शुक्ल

लोहिया पार्क के मुक्ताकाशी मंच पर हुआ आयोजनलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' का अयोजन बुधवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क...

भगवान महावीर के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक : स्वांत रंजन

विश्व में जारी संघर्षों के बीच शांति का एकमात्र मार्ग महावीर स्वामी का दर्शन: अवनीश अवस्थी लखनऊ। अहिंसा, सत्य एवं करुणा के महान प्रवर्तक भगवान...