back to top

सम्भल में रोडवेज बस और टैंकर के बीच भिडंत, आठ की मौत

सम्भल (उप्र)। जिले के धनारी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कोहरे के चलते रोडवेज की बस और गैस टैंकर की भिडंत हो गई जिसमे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 21 लोग घायल हुए हैं जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिले के आलाधिकारी मौके पर राहत बचाव कार्य में लगे है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सम्भल में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुरादाबाद के पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने बताया कि सम्भल के धनारी में हुई रोडवेज बस और गैस टैंकर की टक्कर में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया था कि दुर्घटना में सात लोगों की मौत हुई है जबकि लगभग 25 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। उक्त घटना में पूरा जिला प्रशासन लगा हुआ है व मौके पर बचाव और राहत कार्य चल रहा है।

लखनऊ में सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सम्भल में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...