back to top

कोविड-19 मौत पर एचएमआईएस, सीआरएस के आंकड़ों की तुलना से लगाए अनुमान गलत हैं : सरकार

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया में आयी उन खबरों को बुधवार को अनुमान और अटकलबाजी बताते हुए खारिज कर दिया जिनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) के आंकड़ों के आधार पर कोविड-19 की उच्च मृत्यु दर का दावा किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि मीडिया में कुछ अनुमान पर आधारित खबरें आयी हैं जिसमें एचएमआईएस के आंकड़ों के आधार पर कोविड-19 के कारण अधिक लोगों की मौत होने का दावा किया गया है।

 

मंत्रालय ने कहा, खबर में निष्कर्ष निकालने के लिए सिविल पंजीकरण व्यवस्था (सीआरएस) और एचएमआईएस के आंकड़ों की तुलना की गयी है। ऐसी खबरें अनुमान और अटकलों पर आधारित है जिनका कोई ठोस आधार नहीं है। एचएमआईएस में हुई मौतों का हवाला देते हुए मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मीडिया में आयी खबर में कहा गया है कि अन्य सूचना की अनुपस्थिति में इन मौतों को कोविड-19 के कारण हुई मौत ही माना जाना चाहिए।

 

बयान में कहा गया है कि मीडिया में आयी खबर के अनुसार 2,50,000 से अधिक मौत अज्ञात वजह से हुई। इसमें कहा गया है कि बिना किसी आधार के किसी भी मौत को कोविड-19 की वजह से बताना गलत है और इस तरह के अनुमान केवल कल्पना की उपज हैं। बयान में कहा गया है कि कि केंद्र कोविड-19 आंकड़ों के प्रबंधन के अपने रुख में पारदर्शी रहा है और कोरोना वायरस से होने वाली मौत को दर्ज करने के लिए पहले ही एक मजबूत व्यवस्था है।

 

बयान में कहा गया है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निरंतर इस खास व्यवस्था में आंकड़ों को अद्यतन करने की जिम्मेदारी दी गयी है। मौत की संख्या के मामले में किसी भी विसंगति से बचने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने मृत्यु दर की कोडिंग के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा सुझाए गये आईसीडी-10 कोड्स के अनुसार सभी मौतों को सही तरीके से दर्ज करने के लिए भारत में कोविड-19 संबंधी मौतों को दर्ज करने में उचित मार्गदर्शन जारी किया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...