back to top

चीन से कारोबार समेटने वाली कंपनियां उत्तर प्रदेश में करेंगी निवेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्वास व्यक्त किया है कि कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थितियों में चीन से अपना कारोबार समेटने जा रही अमेरिकी कंपनियां भारत में उत्तर प्रदेश को अपने गंतव्य के तौर पर चुनेंगी। मंगलवार को यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम के तत्वावधान में अमेरिकी कंपनियों के साथ वीडियो कन्फ्रेंसिंग पर चर्चा करने वाले प्रदेश के कुटीर, लघु एवं मझोले उद्योग मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने कहा कि बातचीत बेहद उत्साहजनक रही।

सिंह ने बुधवार को कहा कि चीन में अमेरिका ने खासा निवेश किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चीन से अमेरिकी कंपनियों के अपना कारोबार समेटने में भारत, खासकर उत्तर प्रदेश के लिए अवसर देख रहे हैं। वे इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को अमेरिका की 100 कंपनियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई और उन सभी ने उत्तर प्रदेश में अपना कारोबार जमाने में दिलचस्पी दिखाई। सिंह ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुई कंपनियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई क्षेत्र विशेष संबंधी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इनमें रक्षा, औषधि, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स और शिक्षा क्षेत्र शामिल हैं।

उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि वे अपने अगले कारोबारी गंतव्य के तौर पर निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश को ही चुनेंगे क्योंकि इस राज्य में मजबूत उपभोक्ता आधार होने के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में कुशल श्रम शक्ति और काम करने का अनुकूल माहौल उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...