back to top

उन्नाव में बेसिक शिक्षा ग्रांट घोटाले की जांच करेंगे कमिश्नर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद् में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग में कम्पोजिट ग्रांट में घोटाले का आरोप लगते हुए सरकार से कार्रवाई करने इस मामले में बड़े स्तर पर जांच करने की मांग की। इस पर सरकार की तरफ से कहा गया कि इस मामले की जांच कमिश्नर लखनऊ करेंगे।

कार्यस्थगन की सूचना लगाते हुए सपा सदस्य सुनील सिंह ‘साजन’ ने उन्नाव में सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा के अंतर्गत दी जाने वाली कम्पोजिट ग्रांट में घोटाले का आरोप लगते हुए इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की। साजन ने कहा कि यह मामला सिर्फ उन्नाव तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश से जुड़ा हुआ है।

सपा सदस्य ने आरोप लगाया की प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारीयों द्वारा बच्चों के स्वेटर, ड्रेस, जूते, मोजे, लाइब्रेरी के लिए किताबों, स्पोर्ट्स किट, रंगाई पुताई और फर्नीचर खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितिताएं प्रकाश में आ रही हैं। उन्होंने उन्नाव का उदहारण देते हुए कहा कि एक ही सामान, जैसे दो पेंसिल, की कीमत 5000 रुपये से लेकर 26000 रुपये दिखाई गयी है। आरोप लगाया की सप्लाई का काम एक ही फर्म मां वैष्णो को दिया गया जो पहले से ही ब्लैक लिस्टेड है।

साजन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिख कर इस मामले की जांच कराने का अनुरोध किया, जिसके बाद इस प्रकरण की तहकीकात की गयी। बेसिक शिक्षा के विशेष सचिव और जांच अधिकारी विजय किरण आनंद ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जारी की गयी सूची को जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बदल दिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के इतने दिनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी और जिलाधिकारी अभी भी जिले में तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में कई भाजपा नेता या उनके रिश्तेदार शामिल हैं। यह हाल सिर्फ उन्नाव का ही नहीं पूरे प्रदेश में यही स्थिति है।

सदस्य के आरोपों के जवाब में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्वेवदी ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा को दुरुस्त करने के लिए बहुत सारे कदम उठायें हैं। उन्होंने कहा कि उन्नाव मामले में न सिर्फ बेसिक शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया गया, बल्कि उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर मुख्यमंत्री से अनुमति मांगी गयी थी और अब उनकी जांच के लिए लखनऊ मंडल के कमिश्नर को जांच अधिकारी नामित किया जा चुका है। पीठासीन अधिकारी सुरेश कश्यप ने सूचना स्वीकार करते हुए सरकार से कहा कि मामला गंभीर है और इसमें जो भी लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जरुरत हो तो इस मामले की दोबारा जांच करा ली जाये।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...