back to top

हास्य नाटक दिल की दुकान ने दर्शकों को किया लोटपोट

प्रेरक नाटक दिल की दुकान ने दिया सब्र का महामंत्र
लखनऊ। उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ-संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा इस साल भी भव्य दो दिवसीय राज्य नाट्य समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा बिहार के दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, के सहयोग से इसका आयोजन 24 और 25 मार्च को स्थानीय गोमती नगर स्थित संत गाडगे जी महाराज आॅडिटोरियम में किया गया। बुधवार को लोकप्रिय हास्य नाटक दिल की दुकान का मंचन, रतन सिंह राठौर के कुशल निर्देशन में किया गया। नाटक ने सब्र का महामंत्र गुदगुदाते हुए दिया। कार्यक्रम की शुरूआत अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह, लखनऊ के वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी एवं पूर्व आईएएस रमेश मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन के द्वारा की गई।
हास्य नाटक दिल की दुकान के लेखक राजेन्द्र कुमार शर्मा ने इस नाटक में संदेश दिया कि परिवार में परस्पर सामंजस्य ही सफलता का आधार है। कथानक के अनुसार इस बाजारवाद के युग में एक दुकान ऐसी भी परिकल्पित की गई जहां लोग अपने मन माफिक दिल का चयन कर सकते हैं। नाटक में सबसे पहले ऐसा परिवार दिखाया गया जिसका नायक पहले दर्जे का कंजूस होता है। इसके चलते उसकी पत्नी तंग आ कर उसे बादशाह का दिल लगवा देती है। उसकी यह युक्ति काम करती है पर बाद में अति हो जाती है। वह कंजूस, हकीकत में अपने को बादशाह समझ कर अपना धन दोनों हाथों से लुटाना शुरू कर देता है। इससे पत्नी परेशान हो उठती है।
नाटक के दूसरे प्रसंग में दिखाया गया कि झगड़ालू पत्नी से तंग आकर पति, उसका दिल लैला के दिल से बदलवा देता है। फिर क्या था उसकी पत्नी सुबह शाम, प्यार ही प्यार लुटानें लगती हैं। आखिरकार उसका पति भी परेशान हो उठता है। दूसरी ओर एक ऐसा परिवार भी दिखाया गया जिसमें पति शराबी होता है। ऐसे में उसकी पत्नी उसका दिल, स्वामी महात्मा के दिल से बदलवा देती है। इसके कारण स्थितियां और बिगड़ जाती हैं। उसका पति, महात्मा बन कर अपनी पत्नी को ही माता, कहकर दूरियां बना लेता है। नाटक का सुखद अंत होता है जब सबके मूल दिल लगा दिये जाते हैं। मंच पर कंजूस धनीराम की भूमिका मुरारी गौड़, कंजूस की पत्नी रानी की अंकिता चौधरी, लड़ाकू पत्नी के पति मोहन की श्याम मनोहर तिवारी, लड़ाकू पत्नी सरला की मीत कमल द्विवेदी, शराबी प्रीतमलाल की योगेन्द्र श्रीवास्तव, शराबी की पत्नी चन्दा की प्रिया वर्मा, डॉक्टर साहब की वलीउल्लाह खॉन, नर्स की हंसशिखा, चन्दा मांगने वाला-एक अमरनाथ की अक्षय इनैमुअल सिंह और दो-बंसीलाल की शेखर यादव ने अदा कर दर्शकों को लोटपोट कर दिया।
इस मंचीय प्रस्तुति में राकेश सुधाकर की मंच सज्जा, कैलाश श्रीवास्तव की प्रकाश एवं ध्वनि परिकल्पना एवं संचालन, सरिता की रुप सज्जा, प्रदीप मिश्रा व सुचिता दुबे का प्रस्तुति प्रबन्धन एवं शिखा उद्धव की मंच व्यवस्था अत्यंत सराहनीय रही।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र : मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना करने मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा हुई। मां कालरात्रि शत्रु और दुष्टों का संहार करती हैं।...

राम नवमी पर राशि अनुसार करें पूजा, होगा शुभ

लखनऊ। राम नवमी पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है, जो हर राशि के जातक के लिए उन्नति के द्वार खोल सकता है।...

लन्तरानी सम्मान डॉ प्रवीण शुक्ल को

वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' आगामी 1 अप्रैल कोलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' आगामी 1 अप्रैल को अपने निर्धारित स्थल लोहिया पार्क...

चैत्र नवरात्र : मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना करने मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा हुई। मां कालरात्रि शत्रु और दुष्टों का संहार करती हैं।...

राम नवमी पर राशि अनुसार करें पूजा, होगा शुभ

लखनऊ। राम नवमी पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है, जो हर राशि के जातक के लिए उन्नति के द्वार खोल सकता है।...

लन्तरानी सम्मान डॉ प्रवीण शुक्ल को

वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' आगामी 1 अप्रैल कोलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' आगामी 1 अप्रैल को अपने निर्धारित स्थल लोहिया पार्क...

सूर्यकुमार पांडेय को बेढब बनारसी रंग भारती सम्मान

एक अप्रैल को रंग भारती संस्था का पैंसठवां घोंघा वसंत सम्मेलनलखनऊ। जाने-माने कवि और व्यंग्य लेखक सूर्यकुमार पांडेय को इस वर्ष का 'बेढब बनारसी...

कभी गोकुल का ग्वाला तो कभी द्वारिकाधीश बने लीलाधर श्रीकृष्ण

चैती महोत्सव छठा दिन लखनऊ। श्री ऐशबाग रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रहे चैती महोत्सव 2026 में बुधवार को कृष्णलीला के छठे दिन का...

शेरावाली बुला लो मुझे भी, दर पर आने के काबिल नहीं हूं…..

भजन संध्या का आयोजनलखनऊ। शेरावाली बुला लो मुझे भी, दर पर आने के काबिल नहीं हूं… आदि देवी भजनों से भक्ति रस में डूबीं...