कॉमेडियन अपूर्वा मखीजा ने इंस्टाग्राम से डिलीट किये अपने सभी पोस्ट, जानिए पूरा मामला

नयी दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट हटा दिए हैं। अपूर्वा इंडियाज गॉट लैटेंट के विवादास्पद एपिसोड में शामिल कॉमेडियन में से एक हैं। सोशल मीडिया पर द रिबेल किड के नाम से मशहूर मखीजा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो करना बंद कर दिया है, लेकिन अभी भी उनके 30 लाख से अधिक फॉलोअर हैं।

फरवरी में, अपूर्वा मखीजा ने साथी कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में जज के रूप में काम किया था। रणवीर इलाहाबादिया द्वारा माता-पिता और सेक्स के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद यह शो एक बड़े विवाद में फंस गया था। इलाहाबादिया की टिप्पणी के बाद, मुंबई में उनके और शो से जुड़ीं मखीजा और रैना एवं अन्य लोकप्रिय सोशल मीडिया हस्तियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध करते हुए कई शिकायतें दर्ज करायी गईं।

मखीजा पर यूट्यूब शो के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप है और वह इस मामले के सिलसिले में मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुई थीं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी शो में इलाहाबादिया, मखीजा, रैना, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी द्वारा की गई अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया और उन्हें एवं शो के निर्माता तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा को तलब किया। इलाहाबादिया ने पिछले सप्ताह ही सोशल मीडिया पर वापसी की है। एक वीडियो संदेश में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बताया कि उनका पॉडकास्ट शो द रणवीर शो भी जल्द ही वापस आएगा।

RELATED ARTICLES

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी, दिल्ली में बोले रक्षामंत्री

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने...

तेजस की बड़ी उपलब्धि: 7,492 करोड़ रुपये के बीएसएनएल प्रोजेक्ट के लिए दूरसंचार गियर की आपूर्ति पूरी

नयी दिल्ली। टाटा समूह की दूरसंचार उपकरण कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने अगस्त, 2023 में दिए गए सौदे के तहत 4जी और 5जी सेवाओं के...

Latest Articles