back to top

कॉल्विन अकादमी ने जीता प्रथम अंडर-16 प्रतिभा खोज क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

फाइनल में सीआईसी को 91 रनों से किया पराजित

लखनऊ। रणवीर सिंह  (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी व अविनाश यादव (42) और कार्तिक (36) की उम्दा पारी से कॉल्विन अकादमी ने प्रथम अंडर-16 प्रतिभा खोज क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में सीआईसी को 91 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।  कॉल्विन क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 193 रन का स्कोर बनाने में कामयाब रही। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीआईसी की टीम 27.3 ओवर में सिर्फ 102 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।

इससे पूर्व रास बिहारी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में कॉल्विन अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनकी शुरुआत बेहद खराब रही और दोनों सलामी बल्लेबाज वासु (00) और अथर्व (05) रन बनाकर चलते बने। इसके बाद अविनाश यादव ने पारी को संभालते हुए 65 गेंदों पर सात चौके की मदद से 42 रन की अहम पारी खेली जबकि कार्तिक ने 25 गेंदों पर पांच चौके व दो छक्के की मदद से 36 रन का अहम योगदान दिया।

अन्य बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया। इस तरह से कॉल्विन क्रिकेट अकादमी की टीम ने 40 ओवर में 193 रन का ठीक-ठाक स्कोर बनाया। सीआईसी की तरफ से श्याम व शिवांश ने क्रमश: तीन-तीन विकेट चटकाये।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीआईसी के बल्लेबाज पूरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आये और उनकी पूरी टीम  रणवीर सिंह के आगे मात्र 102 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।  

सीआईसी के आठ बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके जबकि शिवांश त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 36 रन का योगदान दिया जबकि अभय (17) और प्रियांशु (18) रन का योगदान दिया।
काल्विन अकादमी से रणवीर सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में तीन मेडन और 23 रन देते हुए पांच विकेट चटकाये जबकि सुफियान ने दो विकेट चटकाये। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि दिव्य नौटियाल सचिव उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन, पूर्व पार्षद शिवपाल सांवरिया के साथ राहुल सक्सेना भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

दिल्ली: मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार किया गया

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है। एक...

सीएम योगी बोले-भारत-अमेरिका टैरिफ समझौते से निर्यात अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।शनिवार...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...