back to top

भारतीयम संस्था के 35वें स्थापना दिवस पर हुई सतरंगी प्रस्तुतियां

20 नवम्बर को नाटक द क्लाउन का मंचन किया जाएगा

लखनऊ। भारतीयम संस्था का 35वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को गोमती नगर विनय खंड चार स्थित भारतीयम भवन में आयोजित किया गया। इसमें नृत्य की विभिन्न सतरंगी प्रस्तुतियां हुईं। इसके साथ ही बताया गया कि इस क्रम में 19 नवम्बर को आर.डी.वर्मन की स्मृति में संगीत कार्यक्रम पंचम धारा और 20 नवम्बर को भारतीयम संस्था की ओर से नाटक द क्लाउन का मंचन किया जाएगा।
रविवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गणेश वंदना के उपरांत डोला रे, रंगीला म्हारो, राम आएंगे जैसे विभिन्न लोकप्रिय गीतों और भजनों पर आयुषी गुप्ता, रक्षा शर्मा, अग्रिमा चौरसिया, एंजिल मार्या, वीरा मौर्या, अवंतिका श्रीवास्तव, अनिका सिंह, अविका सिंह, नीता दास, शिप्रा दास, रीता मनराल, श्वेता मनराल, रचना श्रीवास्तव, गरिमा सिंह, बबीता साहू, नमन, पावनी सहित अन्य ने प्रभावी नृत्य कर प्रशंसा हासिल की। इन सभी नृत्यों का प्रदर्शन, रत्ना अस्थाना के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव प्रदीप नागर सहित वरिष्ठ रंगकर्मी राजीव रंजन सिंह, केशव पंडित भी उपस्थित रहे।
भारतेंदु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक एवं वर्तमान में भारतीयम् संस्था के निदेशक पुनीत अस्थाना ने इस अवसर पर बताया कि ह्लभारतीयम्ह्व साल 1990 में स्थापित, प्रदर्शनकारी कलाओं के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था है। यह पिछले 35 वर्षों से भारतीय एवं पाश्चात्य नृत्य, नाटक, गायन एवं वाद्य संगीत के प्रदर्शन और प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। उन्होंने बताया कि नई जनरेशन वास्तव में बहुत क्रिएटिव है। आवश्यकता उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करने की अधिक है। उनकी संस्था इसी दिशा में विभिन्न प्रदर्शनकारी कलाओं के माध्यम से उनके व्यक्तित्व को संवार रही है।
कार्यक्रम संयोजिका शुभ्रा अस्थाना ने बताया कि भारतीयम् संस्था की ओर से 19 नवम्बर को आर.डी.वर्मन की स्मृति में संगीत कार्यक्रम ह्लपंचम धाराह्व और वरिष्ठ हास्य कलाकार चार्ली चैपलिन को समर्पित वी.वी.शिरवाडकर का लिखा हास्य नाटक द क्लाउन-विदूषक का मंचन 20 नवम्बर को गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी महाराज आॅडिटोरियम में वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना के निर्देशन में शाम सात बजे किया जाएगा। शिवंजना स्टूडियो द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के टिकट बुक माई शो से प्राप्त किये जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

हमें लोक संस्कृति को लेकर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए : योगी

उत्तर प्रदेश व देश के लिए योगदान देने वाले महान विभूतियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया याद लखनऊ। लखनऊ में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव...

उत्तराखंडी, हरियाणवीं व बॉलीवुड गीतों से रोशन हुआ गोमती तट

दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का अष्टम दिवसमुख्य अतिथि मुख्य मंत्री योगी का भव्य स्वागतलखनऊ। उत्तराखंड महोत्सव के आठवें दिन बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित...

सोम प्रदोष व्रत आज, होगी भोलेनाथ की पूजा

यह व्रत सोमवार के दिन पड़ता है, तो यह और भी अधिक शुभ माना जाता हैलखनऊ। हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष...

हमें लोक संस्कृति को लेकर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए : योगी

उत्तर प्रदेश व देश के लिए योगदान देने वाले महान विभूतियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया याद लखनऊ। लखनऊ में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव...

उत्तराखंडी, हरियाणवीं व बॉलीवुड गीतों से रोशन हुआ गोमती तट

दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का अष्टम दिवसमुख्य अतिथि मुख्य मंत्री योगी का भव्य स्वागतलखनऊ। उत्तराखंड महोत्सव के आठवें दिन बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित...

सोम प्रदोष व्रत आज, होगी भोलेनाथ की पूजा

यह व्रत सोमवार के दिन पड़ता है, तो यह और भी अधिक शुभ माना जाता हैलखनऊ। हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष...

फेमिना मिस इंडिया के हाथों कॉपी-किताब पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

स्लम एरिया के बच्चों के बीच केक काट कर निकिता पोरवाल ने मनाया अपना जन्मदिनलखनऊ। सामाजिक संस्था आशा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आज...

रैंपवॉक संग लोकगीत ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

बिरसा जयंती उत्सव में जनजातीय रैंप वॉक छाया लखनऊ। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित जनजाति भागीदारी उत्सव...

लोकनृत्य के साथ बांसूरी वादन ने दर्शकों का दिल जीता

संडे की मस्ती में डूबा लक्ष्मणपुर अवध महोत्सवलखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव वीकेंड के बाद संडे को अपने जबरदस्त फुल फॉर्म...