back to top

कोचिंग संचालक ने ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

लखनऊ। इंदिरानगर में एक कोचिंग संचालक ने अपने घर पर बुलाकर ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाया। विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कोचिंग संचालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोलकाता निवासी ट्रांसजेंडर यहां अपने एक रिश्तेदार के घर पर रहती है। इंदिरानगर स्थित आक्सफोर्ड सेंटर फार लैंग्वेज कोचिंग सेंटर में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स ज्वाइन किया था। जिसका संचालन शमशेर सिंह नेगी करता है।

इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स सीखाने के दौरान शमशेर ने ट्रांसजेंडर से घनिष्ठता बढ़ाई। ट्रांसजेंडर के मुताबिक गुरुवार को कोचिंग संचालक शमशेर सिंह नेगी फोन कर काम के बहाने मुंशीपुलिया अरबिंदो पार्क स्थित अपने घर पर बुलाया। घर पहुंचने पर जबरन उसे कमरे के भीतर ले गया। जहां धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस से करेगी तो उसने वीडियो दिखाकर धमकी दी कि अगर उसने ऐसा किया तो वह ये वीडियो वायरल कर देगा।

आरोपित के चंगुल से निकल कर ट्रांसजेंडर ने पूरी घटना अपने परिवारजनों को बताई। इस बीच वीडियो भी वायरल हो गया। डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि शमशेर सिंह पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंदिरानगर इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक आरोपित की तलाश की जा रही है। उसके घर पर ताला लटका हुआ है। उसके साथ और कौन-कौन रहता था, इसकी भी जानकारी आस-पड़ोस से की जा रही है। सर्विलांस की मदद से उसका नंबर भी ट्रैक किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...