back to top

वाराणसी : क्रिकेट टीम में चयन कराने का लालच देकर दो नाबालिग लड़कों से कुकर्म का आरोपी कोच गिरफ्तार

वाराणसी । वाराणसी में क्रिकेट टीम में चयन कराने का लालच देकर दो नाबालिग लड़कों के साथ कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार ने रविवार को बताया कि क्रिकेट टीम में चयन कराने का लालच देकर 14 और 15 साल के दो लड़कों से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को क्रिकेट कोच मुरारीलाल (45) को गिरफ्तार कर लिया।

कुमार के मुताबिक परिजनों ने पुलिस को बताया कि 14 और 15 साल के दो किशोर कोच के पास अभ्यास करने जाते थे। कोच ने पहले एक किशोर के साथ लखनऊ में अंडर-14 में चयन कराने और मेडिकल चेकअप करने के बहाने दुष्कर्म किया।उन्होंने बताया कि फिर कोच ने दूसरे किशोर के साथ तीन दिन कुकर्म किया, तबीयत बिगड़ने पर एक किशोर को उसकी मां ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों की जांच में किशोर ने आपबीती सुनाई।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने उसकी गलत आदतों के कारण करीब पांच साल पहले उससे तलाक ले लिया था। आरोपी को वर्ष 2021 में भी केंद्रीय विद्यालय में दाखिला कराने के नाम पर कुछ बच्चों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि लड़कों के परिजन की तहरीर के आधार पर मुरारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...