back to top

सीएम योगी आज करेंगे भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह का शुभारंभ

5 से 12 अप्रैल तक मनाया जाएगा अकादमी का स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 12 अप्रैल तक स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह मनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (5 अप्रैल) को अकादमी परिसर स्थित राज बिसारिया प्रेक्षागृह में इसका शुभारंभ करेंगे।
अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी और निदेशक बिपिन कुमार ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री कलाविदों व पूर्व छात्रों का सम्मान करेंगे। यह समारोह न केवल अकादमी की गौरवशाली यात्रा का उत्सव है, बल्कि रंगमंच के क्षेत्र में उसकी उपलब्धियों का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री इस समारोह में भारतेंदु नाट्य अकादमी के सम्पूर्ण भवन व दो प्रेक्षागृहों के 22 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि से हुए जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण करेंगे। सीएम यहां कलाविदों व पूर्व छात्रों का सम्मान करने के अलावा रंगवेद पत्रिका का विमोचन भी करेंगे। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह के दौरान देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 5 से 12 अप्रैल तक प्रतिदिन दो शिफ्ट में नाट्य मंचन होगा। बीएम शाह प्रेक्षागृह में अपराह्न 3.30 बजे तथा राज बिसारिया प्रेक्षागृह में शाम 6.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

RELATED ARTICLES

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...