back to top

CM योगी बोले-अवंती बाई का अद्वितीय साहस, सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका अद्वितीय साहस, नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।

योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा,1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना, राष्ट्र-स्वाभिमान की अमर प्रतीक रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।मुख्यमंत्री ने कहा,मातृभूमि की रक्षा हेतु उनका अद्वितीय साहस, नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका जीवन नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाली महान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन।उन्होंने कहा,उनके अद्वितीय साहस, निडर संघर्ष और असाधारण बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,अदम्य साहस एवं शौर्य की प्रतीक, 1857 स्वतंत्रता संग्राम की अमर ‘वीरांगना’ रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।मौर्य ने कहा,मातृभूमि की रक्षा हेतु उनके अतुलनीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का इतिहास सदैव राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान एवं साहस की प्रेरणा देता रहेगा।

उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्र के सम्मान हेतु आजीवन संघर्ष करने वाली महान योद्धा, नारी शक्ति की पर्याय अमर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों में रानी अवंती बाई लोधी का प्रमुख स्थान है।

उनका जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के मनकेहनी नामक गांव में हुआ था। उनके पिता राव जुझार सिंह एक जमींदार थे और उन्होंने बचपन में ही तलवारबाजी और घुड़सवारी में महारत हासिल कर ली थी। उन्होंने 20 मार्च 1858 को मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।

RELATED ARTICLES

नन्हे कलाकारों की बड़ी उड़ान,जयपुरिया स्कूल की प्रदर्शनी 24 से 27 मार्च तक

लखनऊ। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, लखनऊ में रचनात्मकता का सुंदर माहौल देखने को मिल रहा है। स्कूल की वार्षिक कला प्रदर्शनी “मास्करेड ऑफ आर्ट”...

राजस्थान रॉयल्स के लिए तगड़ा झटका, चोट के चलते IPL 2026 से बाहर हुए सैम कुरेन

जयपुर। इंग्लैंड के करिश्माई हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन ग्रोइन की चोट के चलते आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए...

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत बोले- स्वार्थ और वर्चस्व की चाह दुनिया में संघर्षों की जड़

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में संघर्षों की जड़ स्वार्थ एवं वर्चस्व की...

उत्तराखंड: धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच विधायक

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार हुआ, जिसमें विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप...

रुपया में भारी गिरावट, 60 पैसे टूटकर 93.49 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

मुंबई। रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 60 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.49 प्रति डॉलर पर आ गया। पश्चिम एशिया...

जम्मू-कश्मीर 14-15 अप्रैल को ‘ट्रैवल मार्ट’ की करेगा मेजबानी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग इस वर्ष अप्रैल में ‘कश्मीर ट्रैवल मार्ट’ का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करना है। मुख्यमंत्री...