back to top

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 300 की फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां जनता दर्शन में पुलिस तथा राजस्व विभाग से जुड़े मामलों के समाधान में अनावश्यक देरी न करने की हिदायत दी और जमीन कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेकर दबंग और भू माफिया पर नकेल कसने के निर्देश दिए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं और इन समस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पुलिस व राजस्व से जुड़े मामलों के समाधान में अनावश्यक देरी न होने की हिदायत दी और जमीन कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेकर दबंग और भू माफिया पर नकेल कसने के निर्देश दिए।

पुलिस से जुड़े कुछ मामलों के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा प्राथमिकी दर्ज करने और उसके बाद विधिक कार्रवाई में कोताही नहीं होनी चाहिए। घरेलू विवाद के मामले में उन्होंने परस्पर संवाद से समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। हर बार की भांति इस बार भी जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में खर्चे की कागजी प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर सरकार को भेजें।

RELATED ARTICLES

सियासी पारी का आगाज… जदयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत, संभाल सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी...

अब उत्तर प्रदेश की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं : CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि सरकार उनके जन्म से लेकर...

मुख्यमंत्री योगी ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र वितरित किये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित...

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...

गहोई वैश्य समाज के होली मिलन में बरसे फूल

समाज की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गईलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति की वार्षिक आमसभा और होली मिलन समारोह में समाज के...

मिट्टी के माध्यम से बच्चे सीख रहे हैं सृजन की कला

क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का शुभारंभ : नन्हें हाथ, बड़ी रचनाएंलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डेवलपमेंट प्रोग्राम 202526 के अंतर्गत लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल द्वारा फ्लोरेसेंस...

शिल्पा शिंदे के साथ शहर की महिलाओं ने ली सेल्फी

शिल्पा शिंदे ने सेल्फी लो शाइन करो स्टार बन जाओ पहल में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को बनाया खास लखनऊ। बेहद लोकप्रिय शो...

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सरबत द भला ग्रुपों के बच्चों ने द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गएलखनऊ। आज रविवार को गुरु नानक हाल, सदर गुरुद्वारा प्रांगण में आजाद लेखक...

फूलों की होली में इस्कॉन मंदिर हुआ ब्रजमय

कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत भजन एवं नृत्य, हरिनाम संकीर्तन से हुआलखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के कुशल दिशा निर्देशन एवं इस्कॉन...