CM योगी ने भारत के पहले बायो-पॉलिमर प्लांट का किया शिलान्यास, कहा- ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी है। शनिवार को योगी आदित्यनाथ 2,850 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे कुंभी, लखीमपुर में भारत के पहले बायो-पॉलिमर प्लांट का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम लोग जितना जागरुक होंगे, पर्यावरण हमें जीने के लिए उतना ही अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएगा। योगी ने कहा, दुनिया पर्यावरण प्रदूषण के प्रति चिंतित है। खराब मौसम और ग्लोबल वार्मिंग के बीच संबंध का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर प्रतिकूल वातावरण मनुष्य ने बनाया है तो वातावरण को अनुकूल बनाने की जिम्मेदारी भी मनुष्य की ही होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिकारी और पार्टी सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

जो अपने काम में असफल होते हैं, वो लक्ष्य की समय-सीमा बदलते हैं, अर्थव्यवस्था को लेकर अखिलेश ने कसा तंज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2029 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को एक...

छत्तीसगढ़ में अब दुकानें 24X7 घंटे खुली रहेंगी, व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 और नियम 2021 को लागू...

दक्षिण सूडान में भीषण गर्मी से 12 छात्र बेहोश, 2 सप्ताह के लिए स्कूल बंद करने का आदेश

जूबा (दक्षिण सूडान). दक्षिण सूडान में भीषण गर्मी के कारण छात्रों के बेहोश होने की घटनाओं के बाद बृहस्पतिवार को सभी स्कूलों को दो...

Latest Articles