back to top

सीएम योगी ने बजाया पारंपरिक ढोल, ‘जनजाति भागीदारी उत्सव’ का किया शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘जनजाति भागीदारी उत्सव’ का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान, उन्होंने जनजातीय कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए स्वयं पारंपरिक ढोलक पर हाथ आजमाया और उत्सव की शुरुआत की, जिसने कार्यक्रम स्थल पर एक जीवंत और सांस्कृतिक माहौल बना दिया।यह उत्सव ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 13 से 18 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ढोलक बजाकर छह दिवसीय ‘जनजाति भागीदारी उत्सव’ का औपचारिक उद्घाटन किया।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जनजातीय समाज भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जिसने हजारों वर्षों से प्रकृति और परंपरा के संतुलन को बनाए रखा है।

इस उत्सव का उद्देश्य जनजातीय समुदाय को अपनी परंपरा, संस्कृति और विरासत पर गौरव की अनुभूति कराना और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। इस कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश को भागीदार राज्य बनाया गया है, साथ ही देश के 18 राज्यों के 600 से अधिक कलाकार अपनी पारंपरिक कला, लोकनृत्य और वाद्य प्रस्तुतियां देंगे।छह दिवसीय इस महोत्सव में जनजातीय शिल्प मेला, लोकनृत्य-लोकगीत प्रस्तुतियां, मुखौटा प्रदर्शनी और जनजातीय व्यंजनों का फूड फेस्ट ‘जेवनार’ भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

लखनऊ में ‘जनजाति भागीदारी उत्सव’ के उद्घाटन समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।

मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ जिस साहस से आंदोलन किया, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश...

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआलखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच...