back to top

सीएम योगी ने किया श्याम भजन बस आए श्याम नजर का लोकार्पण

मधुर धुन और भावपूर्ण शब्दों से सुसज्जित यह भजन श्रोताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा
लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ उत्तर के विधायक एवं समाजसेवी डा. नीरज बोरा के श्याम भजन बस आए श्याम नजर है के वीडियो एलबम का लोकार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोकार्पण के अवसर पर डा. नीरज बोरा ने कहा कि भक्ति संगीत मानव मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। बाबा श्याम की कृपा से यह भजन साकार हो सका है और उन्हें विश्वास है कि यह भक्तों के हृदय को स्पर्श करेगा तथा व्यापक सराहना प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा एल्बम जारी किया जाना अमूल्य उपहार है।
मधुर धुन और भावपूर्ण शब्दों से सुसज्जित यह भजन श्रोताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। भजन को स्वर स्वयं डॉ. नीरज बोरा ने दिया है। बोल एवं संगीत संयोजन शिवम श्रीवास्तव ने तथा निर्माण वत्सल बोरा के निर्देशन में हुआ है। कोरस में बिन्दू बोरा, शिवम श्रीवास्तव, विपिन गुप्ता, पंकज चाहर, मधु पाठक मांझी, प्रीतू एवं प्रिंस श्रीवास्तव ने सहयोग दिया है। नृत्य निर्देशन तृप्ति गुप्ता व उनकी टीम तथा निर्देशन आकाश सिंह व शिवम श्रीवास्तव द्वारा किया गया है। वीडियो की शूटिंग ब्रज क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर, गोवर्धन के दानघाटी मंदिर तथा वृंदावन में यमुना तट सहित अन्य रमणीय स्थानों पर की गई है। इस कार्य में गोवर्धन के मनीष लंबरदार का विशेष सहयोग रहा जबकि वीडियो शूटिंग एवं संपादन का कार्य लवी दीक्षित एवं उनकी टीम ने किया है। भजन को यूट्यूब चैनल @ेंल्ल३१ं तथा डॉ. नीरज बोरा के आधिकारिक मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखा और सुना जा सकता है।

RELATED ARTICLES

इस महीने में पड़ेंगे हनुमान जयंती, वरुथिनी एकादशी और अक्षय तृतीया जैसे व्रत व त्यौहार

लखनऊ। साल 2026 के चौथे महीने यानी अप्रैल का आरंभ होने वाला है। इस माह में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे। हनुमान जयंती, बैशाखी, सीता...

धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती, निकाली गई शोभा यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर 1008 भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महामहोत्सव गुरुवार को राजधानी मे बड़ी ही धूम धाम से मनाया...

पलाश के रंगों में सृजन: प्रकृति और संस्कृति का जीवंत संगम

अर्थपूर्ण और रचनात्मक रूप से समृद्ध रहा पलाश पर आधारित चित्रकला कार्यशालालखनऊ। उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प : पलाश - प्रकृति और संस्कृति के...

फिल्म हब के रूप में उभर रहा उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का समापन लखनऊ। एक सफल उद्घाटन दिवस के बाद, यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव 2026 के दूसरे दिन (31 मार्च,...

लखनऊ सुपर जाइंट्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से,पंत पर रहेगा दबाव

लखनऊ। लखनऊ सुपर जाइंट्स बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरूआत करेगी तो कप्तान ज्षभ पंत पर...

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...