back to top

CM योगी ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी, कहा- ये सरदार पटेल के एकजुट भारत के सपने को मजबूत करता है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि रन फॉर यूनिटी का आयोजन न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है, बल्कि सरदार पटेल के एकजुट भारत के सपने को भी बल प्रदान करता है। देश के दिवंगत पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक आयोजित इस दौड़ में सैकड़ों युवाओं, बच्चों और आम नागरिकों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्री और प्रमुख नेता मौजूद थे। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी ने सभी को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने देश की एकता और सुरक्षा के लिए नागरिकों से सेना के साथ अपनी भी जिम्मेदारी निभाने और सहयोग करने की अपील की।

योगी ने भारत की आजादी और आज के भारत की अखंडता में सरदार पटेल के महान योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने ब्रिटिश सत्ता के षड्यंत्र को बेनकाब कर 563 से अधिक रियासतों का भारत गणराज्य में विलय कराया। मुख्यमंत्री ने कहा, जूनागढ़ के नवाब से लेकर हैदराबाद के निजाम तक सभी को उन्होंने भारतीय एकता के महत्व को समझने पर विवश किया। सरदार पटेल ने अखंड भारत का जो स्वरूप हमें दिया, वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हो रहा है।

अपने संबोधन में योगी ने कहा, स्वस्थ समाज का निर्माण ही राष्ट्र को मजबूत बनाता है। रन फॉर यूनिटी का आयोजन न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है बल्कि सरदार पटेल के एकजुट भारत के सपने को भी बल प्रदान करता है। उन्होंने कहा यह न सिर्फ एक एकता की दौड़ है बल्कि स्वस्थ रहने के संकल्प का प्रतीक भी है। योगी ने सरदार पटेल की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ से ही भारत एकजुट राष्ट्र बना। इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस का विशेष महत्व है सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से राज्य में सरदार पटेल की विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने धनतेरस, दीपावली और छठ के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और सरदार पटेल की 150वीं जयंती को विशेष बनाते हुए उनके महान योगदान को नमन किया। इस दौरान योगी ने दौड़ में शामिल छोटे-छोटे बच्चों से मुलाकात की और उन्हें चॉकलेट वितरित कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान धन्वंतरि की जयंती पर भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज के सशक्तीकरण में स्वास्थ्य की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि आरोज्ञता समाज के विकास की पहली शर्त है।

RELATED ARTICLES

सियासी पारी का आगाज… जदयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत, संभाल सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी...

अब उत्तर प्रदेश की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं : CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि सरकार उनके जन्म से लेकर...

मुख्यमंत्री योगी ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र वितरित किये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित...

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...

गहोई वैश्य समाज के होली मिलन में बरसे फूल

समाज की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गईलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति की वार्षिक आमसभा और होली मिलन समारोह में समाज के...

मिट्टी के माध्यम से बच्चे सीख रहे हैं सृजन की कला

क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का शुभारंभ : नन्हें हाथ, बड़ी रचनाएंलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डेवलपमेंट प्रोग्राम 202526 के अंतर्गत लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल द्वारा फ्लोरेसेंस...

शिल्पा शिंदे के साथ शहर की महिलाओं ने ली सेल्फी

शिल्पा शिंदे ने सेल्फी लो शाइन करो स्टार बन जाओ पहल में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को बनाया खास लखनऊ। बेहद लोकप्रिय शो...

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सरबत द भला ग्रुपों के बच्चों ने द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गएलखनऊ। आज रविवार को गुरु नानक हाल, सदर गुरुद्वारा प्रांगण में आजाद लेखक...

फूलों की होली में इस्कॉन मंदिर हुआ ब्रजमय

कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत भजन एवं नृत्य, हरिनाम संकीर्तन से हुआलखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के कुशल दिशा निर्देशन एवं इस्कॉन...