back to top

बाराबंकी की श्रीराम स्वरूप यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज से बवाल, सीएम योगी ने जताई नाराज़गी, सीओ सस्पेंड

बाराबंकी। बाराबंकी स्थित श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता के एलएलबी कोर्स संचालित किए जाने को लेकर सोमवार को छात्रों का आक्रोश उग्र हो गया। छात्रों के साथ मिलकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस द्वारा छात्रों को दौड़ाकर पीटते हुए देखा जा सकता है।

लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए, जिनमें से छह को मेयो अस्पताल और दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद विश्वविद्यालय कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, देर रात एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी डीएम आवास पर प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई ) की मान्यता के बिना ही एलएलबी कोर्स शुरू कर दिया, जिससे उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। छात्रों का यह भी आरोप है कि विश्वविद्यालय अवैध शुल्क वसूल रहा है।

घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई है और सीओ हर्षित चौहान को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। सीएम ने मंडलायुक्त अयोध्या को लॉ कोर्स की मान्यता की जांच और IG अयोध्या को मारपीट की जांच सौंपने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच झड़प हुई, जिससे स्थिति बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने लाठीचार्ज की घटना से इनकार किया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी सभी आरोपों को खारिज किया है। रजिस्ट्रार प्रो. नीरजा जिंदल ने दावा किया कि यूनिवर्सिटी को बीसीआई से 2022-23 सत्र के लिए मान्यता प्राप्त है और 2027 तक संबद्धता शुल्क जमा किया जा चुका है। छात्रों को आश्वस्त करने के लिए शपथ-पत्र भी जारी किया गया है।

एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि जब तक कुलपति छात्रों से संवाद नहीं करते, निष्कासित छात्रों को बहाल नहीं किया जाता और डिग्री की मान्यता स्पष्ट नहीं होती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौशल का नहीं , दबाव को झेलने का

कोलंबो। क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध ‘अस्थायी’ तौर पर दूर होने के बाद टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित...

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर...

आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज की टीम नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगी

मुंबई। आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर नेपाल से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य...

रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज, बाजारों में दिखी रौनक

लखनऊ। रमजान-उल-मुबारक का चांद होने का एलान होते ही बुधवार शाम को शहर का मिजाज भी बदल गया। इबादत के लिए मस्जिदें गुलजार हो...

कला व विरासत से रूबरू करने वाला कार्यक्रम शुरू

जू स्थित राज्य संग्रहालय सभागर में शुरू हुआलखनऊ। राज्य संग्रहालय में दस दिवसीय कला अभिरुचि पाठ्यक्रम शुभारम्भ बुधवार को जू स्थित राज्य संग्रहालय सभागर...

मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजेंगे बाबा खाटू नरेश

महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी से लगेगा जमघट म्हारे श्याम का44वें श्याम निशानोत्सव में जयपुर, कोलकाता एवं रांची के गायक भजन सरिता बहाएंगेलखनऊ।...

निराला नगर में लाडली विवाह उत्सव आज

बारात गाजे-बाजे के साथ निराला नगर स्थित विवाह स्थल के लिए प्रस्थान करेगीलखनऊ। राजधानी के निराला नगर 8 नंबर चौराहा स्थित अशोक सिंघल पार्क...

फनकार में दिखा कलाकारों का दर्द

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। रंगसंगम संस्था लखनऊ की हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक फनकार का मंचन गोमती नगर के बौद्ध शोध संस्थान...

जीवन के खालीपन को दिखाती है दूसरा आदमी दूसरी औरत की कहानी

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। रंगसंगम संस्था लखनऊ की नाट्य प्रस्तुति नाटक दूसरा आदमी दूसरी औरत का मंचन गोमती नगर के बौद्ध...