back to top

सीएम योगी व सीएम उत्तराखंड धामी ने कंगना संग देखी ‘तेजस’

विशेष संवाददाता लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मंगलवार को कंगना रनौत अभिनीत फिल्म तेजस देखी। इस दौरान कंगना रनौत भी उपस्थित रहीं।


राजधानी के लोकभवन में मंगलवार को तेजस की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित व निर्देशित एक्शन थ्रिलर हिंदी फिल्म तेजस में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस की कहानी है तेजस हिंदी फिल्म तेजस भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस की कहानी है। इसमें अभिनेत्री कंगना रनौत ने वायुसेना आफिसर तेजस गिल का किरदार निभाया है।

गिल भारतीय एजेंट को छुड़ाने के मिशन पर पाकिस्तान जाती हैं। कंगना रनौत ने फिल्म में पायलट की भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने कंगना रनौत को इस मौके पर उपहार भेंटकर सम्मानित भी किया। योगी ने इससे पहले गत मई में लोकभवन में हिंदी फिल्म द केरल स्टोरी भी मंत्रियों के साथ देखी थी। फिल्म प्रदर्शन के दौरान योगी और धामी के अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कंगना रनौत, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी अगली कतार में बैठे नजर आए।

लोकभवन में फिल्म देखने के बाद बाहर निकलीं कंगना रनौत ने कहा, कि महाराज जी (योगी) ने फिल्म देखी है और फिल्म देखकर वह भावुक हो गए तथा कहा कि यह सबको देखनी चाहिए। फिल्म के प्रदर्शन से पहले कंगना रनौत ने यहां पत्रकारों से कहा, कि यह हमारी फिल्म है। यह भारतीय वायुसेना पर आधारित फिल्म है। हमें बहुत ज्यादा भरोसा है कि राष्ट्रवादी लोग ये फिल्म देखेंगे। यह मजबूती से राष्ट्रवाद की भावना जगाती है।

अभिनेत्री ने कहा, कि हम चाहते हैं कि यह फिल्म लोगों तक पहुंचे। विश्वकप चल रहा है तो लोग उतने उत्साह से सिनेमाघर में जा नहीं रहे हैं तो मेरा भी एक प्रयास है कि लोग हमारी फिल्म देखें। योगी को अपना भाई बताते हुए रनौत ने कहा, कि महाराज जी तो मेरे भाई हैं।

मैंने उनसे अनुरोध किया था कि वह हमारी फिल्म देखें। उन्होंने कहा, आप लोगों को तो पता है कि राष्ट्रवादी फिल्मों के कितने दुश्मन होते हैं। देश में अलग दुश्मन और फिल्मों में अलग दुश्मन, तो इसीलिए मुझे उनका (योगी) समर्थन चाहिए। कंगना ने कहा कि जहां देशप्रेमी होते हैं, वहां देशद्रोही भी होते हैं। फिल्म देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यह प्रेरणा देने वाली फिल्म है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी फिल्म की सराहना की।

इस अवसर पर योगी सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों आशीष पटेल, चौधरी लक्ष्मीनारायण, राकेश सचान, जितिन प्रसाद, संजय निषाद, गुलाब देवी, जयवीर सिंह, दयाशंकर सिंह, धर्मवीर प्रजापति, रजनी तिवारी, बृजेश सिंह आदि की भी मौजूदगी रही। फिल्म देखने के लिए कई स्कूलों के बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है। बच्चों ने भी इस फिल्म को देखा और जमकर सराहा।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...