back to top

अगले तीन साल में उप्र से इंसेफेलाइटिस को खत्म करने में सफल होंगे: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि जागरुकता के दम पर ही अगले दो-तीन सालों में राज्य से इंसेफेलाइटिस को खत्म करने में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दो वर्ष में मृतकों की संख्या में 65 फीसदी कमी लाने में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केजीएमयू ट्रामा सर्जरी विभाग द्वारा इंडियन सोसाइटी ऑफ ट्रामा एंड एक्यूट केयर (आइएसटीएसी) की तीन दिवसीय नौवीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन कर रहे थे। मुख्यमंत्री का स्वागत ट्रामा सेंटर के विभागाध्यक्ष और संगोष्ठी के आयोजक प्रो संदीप तिवारी ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद रहने के दौरान उन्होंने इंसेफेलाइटिस के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी। यह लड़ाई 1998 से शुरू हुई थी। गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में उस वक्त संसाधनों की बेहद कमी थी, लेकिन आज वहां सुविधाओं को विकसित किया। यही कारण है कि दो वर्ष में मौत के आंकड़ों को 65 फीसदी कम करने में हम सफल हुए हैं।

 

योगी ने कहा कि पहले इंसेफेलाइटिस को अज्ञात बीमारी बताकर मरीजों को मरने के लिए छोड़ दिया जाता था। लेकिन 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहली बैठक इंसेफेलाइटिस को लेकर की। लोगों को इंसेफेलाइटिस को लेकर जागरूक किया। विभागों को जोड़कर लक्ष्य निर्धारित किया तथा लोगों को बताया कि उपचार से ज्यादा बचाव महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसों के आंकड़े आज किसी महामारी से कम नहीं है। हमारी सरकार सड़क हादसों को रोकने के लिए युद्घस्तर पर काम कर रही है। लोगों को जागरुक कर रही है। उन्होंने सड़क हादसों को रोकने के लिए कई बार अंतरविभागीय बैठकें कीं। बस ड्राइवरों की आंखों की जांच कराई। लोगों को जागरुक किया ताकि प्रदेश में सड़क हादसों में कमी आ सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार व्यापक जागरुकता के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। सड़क सुरक्षा से जुड़े हुए सभी मुद्दों पर केजीएमयू के माध्यम से हर जनपद में इसको ले जाने की व्यापक कार्ययोजना बननी चाहिए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...