back to top

क्लीनिकल परीक्षण : तीन और लोगों को दिया गया ऑक्सफोर्ड का कोविड-19 टीका

पुणे। पुणे के भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ऑक्सफोर्ड कोविड-19 के टीके के दूसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण के तहत गुरुवार को तीन और लोगों को टीका दिया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी। क्लिनिकल ट्रायल के दूसरे चरण में पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविशिल्ड टीके का पहला शॉट 32 वर्ष एवं 48 वर्ष के दो व्यक्तियों को बुधवार को लगाया गया था।

मेडिकल कॉलेज में अनुसंधान इकाई की प्रभारी डॉ. सुनीता पालकर ने कहा, गुरुवार दोपहर में तीन और लोगों को टीका लगाया गया जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष हैं। इससे पहले उनकी कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर जांच और एंटीबॉडी जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को दो लोगों को टीका दिए जाने के बाद पांच और लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी। इनमें से चार की कोविड-19 और एंटीबॉडी जांच की गुरुवार की रिपोर्ट निगेटिव आई और वे क्लिनिकल परीक्षण के लिए पात्र हो गए। पालकर ने बताया कि पांचवें व्यक्ति को परीक्षण से अलग कर दिया गया क्योंकि उनकी एंटीबॉडी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि शहर के केईएम अस्पताल को भी देश में टीके के क्लिनिकल परीक्षण के लिए चुना गया है और उसमें बृहस्पतिवार को कुछ लोगों पर परीक्षण किया जा सकता है। उन्होंने कहा, हमने कल पांच लोगों की स्क्रीनिंग की और हम उनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के परिणाम के अनुसार पात्र लोगों को टीका लगाया जाएगा।

इस बीच जिन दो लोगों को ऑक्सफोर्ड की ओर से बनाया गया कोविड-19 का टीका लगाया गया था उनके स्वास्थ्य संबंधी अहम मानक सामान्य हैं। अस्पताल की ओर से एक वरिष्ठ चिकित्सक ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के उप चिकित्सा निदेशक डॉ. जितेंद्र ओस्वाल ने कहा, कल से हमारा चिकित्सा दल दोनों लोगों के संपर्क में है और दोनों ठीक हैं। टीकाकरण के बाद उन्हें दर्द, बुखार, इंजेक्शन का कोई दुष्प्रभाव या दूसरी कोई तकलीफ नहीं है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को टीका लगाने के बाद दोनों पर आधे घंटे तक नजर रखी गई, उसके बाद ही उन्हें घर जाने दिया गया। डॉ. ओस्वाल ने कहा, उन्हें सभी आवश्यक नंबर दिए गए थे जिन पर आपात स्थिति में संपर्क साधा जा सकता है। हमारी मेडिकल टीम भी उनके साथ लगातार संपर्क में है। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. संजय लालवानी ने बुधवार को कहा कि दोनों व्यक्तियों को एक महीने के बाद टीके की एक और खुराक दी जाएगी तथा अगले सात दिन में 25 लोगों को यह टीका लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...