back to top

जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती, भारत इससे निपटने के लिए प्रतिबद्ध: यादव

नयी दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती है और भारत इससे निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत-अमेरिका पर्यावरण स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 के तहत जलवायु कार्वाई एवं वित्तीय संग्रहण संवाद (सीएएफएमडी) की शुरुआत करते हुए यादव ने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन से निपटने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। पर्यावरण के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन एफ केरी इसकी शुरुआत के लिए रविवार को नयी दिल्ली पहुंचे।

 

यादव ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी से पर्यावरण का नुकसान रोकने की दिशा में प्रयासों को मजबूती मिलेगी। यादव ने कहा, आज से शुरू एजेंडा-2030 भागीदारी के तहत यह संवाद दोनों देशों को वित्तपोषण पहलुओं को रेखांकित करते हुए जलवायु परिवर्तन पर सहयोग को बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। मंत्री ने कहा कि भारत पहले से ही वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य है। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि यह वार्ता न केवल पर्यावरण पर भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करेगी बल्कि यह प्रदर्शित करने में भी मदद करेगी कि कैसे दुनिया राष्ट्रीय परिस्थितियों और सतत विकास प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए समावेशी और लचीले आर्थिक विकास के साथ तेजी से कदम उठा सकती है।

 

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान करते हुए केरी ने कहा कि अधिक विनाशकारी परिणामों से बचने के लिए जल्द कार्वाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, बाढ़, जंगल की आग, रिकॉर्ड तोड़ बारिश हर जगह हो रही है और तापमान गर्म होने के संबंध में 1.5 डिग्री की सीमा को बनाए रखने तथा अधिक विनाशकारी परिणामों से बचने के लिए, हमें अभी और कार्य करने चाहिए। केरी ने यह भी कहा कि ऊर्जा के बदलते क्षेत्र में निवेश करने का यह एक अच्छा समय है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अप्रैल 2021 में पर्यावरण पर शिखर सम्मेलन में भारत-अमेरिका जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी को शुरू किया था।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...