back to top

स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन काम में बरती जाए पूरी तत्परता : योगी

  • कर्मचारियों की दफ्तरों में हो समय से उपस्थिति

  • समय से ना आने वालों के खिलाफ की जाये कार्यवाही

  • सभी जिलों में वेंटीलेटर्स व एचएफएनसी को चालू हालत में रखा जाये

  • हर जिले में हो डेडिकेटेड डायलिसिस मशीन की व्यवस्था

  • नहरों को रोस्टर के हिसाब से पूरी क्षमता से चलाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को स्वच्छता और सेनिटाइजेशन के काम को प्रभावी तरीके से चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सितम्बर महीने में वेक्टरजनित बिमारियों के प्रकोप की ज़्यादा सम्भावनाएं रहती है। इसके मद्देनज़र स्वच्छता और सेनिटाइजेशन की कार्यवाही में पूरी तत्परता बरती जाये। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की दफ्तरों में समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ-साथ निरीक्षण किये जायें। समय से उपस्थित न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

योगी ने टीम-11 के साथ अनलॉक की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी जिलों में वेंटीलेटर्स व एचएफएनसी (हाई फ्लो नेजल कैन्युला) को चालू हालत में रखा जाये। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने कोविड अस्पतालों में डायलिसिस मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि हेपेटाइटिस-बी के मरीज़ों के लिए हर जिले में डेडिकेटेड डायलिसिस मशीन की व्यवस्था की जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने में टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके मद्देनज़र प्रदेश में हर हाल में संक्रमण के 01.50 लाख टेस्ट प्रतिदिन किये जायें। उन्होंने कानपुर नगर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में मेडिकल टेस्टिंग में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने कोविड और नाॅन-कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन के कम से कम 48 घण्टे के बैकअप की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अस्पतालों में कम से कम 48 घण्टे की ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों से जिले स्तर के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के माध्यम से भी उनके स्वास्थ्य की लगातार जानकारी लेने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नहरों को रोस्टर के हिसाब से पूरी क्षमता से चलाया जाये, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए ज़रुरत के हिसाब से पानी मिल सके। किसानों को खाद की उपलब्धता लगातार सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोई शिथिलता न बरती जाये। बाढ़ प्रभावित इलाकों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराते हुए किसानों को जल्द मुआवजा बांटा जाये। प्रभावित क्षेत्रों में मकान के टूटने की स्थिति में अनुमन्य राहत राशि का वितरण भी समयबद्ध ढंग से किया जाये।

RELATED ARTICLES

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...