back to top

स्कूल से लौट रही कक्षा नौ की छात्रा से गैंगरेप, दो छात्रों ने बनाया हवस का शिकार

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के थाना रोहटा क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ दो छात्रों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

रोहटा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रविन्द्र सिंह ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है और पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो छात्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ने के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों छात्र नाबालिग हैं। उन्होंने बताया कि छात्रा की चिकित्सकीय जांच कराई गई है। छात्रा फिलहाल घर पर ही उपचार करा रही है।

पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत के हवाले से बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी गांव के ही एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है और कई दिनों से आरोपी उनकी बेटी का पीछा कर रहे थे, इसलिए छात्रा को रोजाना उसका भाई स्कूल छोड़ने और लेने जाता था।

उन्होंने पीड़िता के पिता की शिकायत के हवाले से बताया कि शनिवार को छात्रा के भाई को किसी कारण से बाहर जाना पड़ा और इस लिए वह अपनी बहन को स्कूल लेने नहीं गया, जिसका फायदा उठा कर आरोपियों-12वीं कक्षा के दो छात्रों ने, रास्ते में उनकी बेटी को रोक लिया और खेत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि छात्रा के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तभी आरोपी वहां से फरार हो गये।

यह खबर भी पढ़े —जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- विदेश में फंसे यूपी के लोगों को लाएंगे वापस

RELATED ARTICLES

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसा तेल लेने, बाज़ार में जल्द उतारने की अनुमति दी: राइट

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने मित्र देश भारत को दक्षिण एशिया के समुद्री क्षेत्रों में जहाजों पर मौजूद रूसी...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...